Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Aug, 2025 ♦ 4:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»गाद प्रबंधन नीति से मिलेगी बिहार को बाढ़ से राहत, गंगा-कोसी में जल्द शुरू होगा नियंत्रण अभियान
    बिहार

    गाद प्रबंधन नीति से मिलेगी बिहार को बाढ़ से राहत, गंगा-कोसी में जल्द शुरू होगा नियंत्रण अभियान

    Sneha KumariBy Sneha KumariJuly 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाढ़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : हर साल मानसून में बाढ़ से जूझते बिहार को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। रांची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गंगा, कोसी और अन्य नदियों में जमा होने वाली गाद (सिल्ट) के लिए एक व्यापक गाद प्रबंधन नीति तैयार की जाएगी।

    बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने हिस्सा लिया। गाद के कारण नदियों की गहराई कम हो जाती है, जिससे बाढ़ का खतरा और बढ़ जाता है। लाखों लोग हर साल इससे प्रभावित होते हैं। अब इस गाद को वैज्ञानिक तरीके से हटाने और प्रबंधन की दिशा में काम होगा।

    बैठक में सोन नदी के जल बंटवारे पर भी सहमति बनी। वर्षों से लंबित इस समझौते के तहत बिहार को 5.75 मिलियन एकड़ फीट और झारखंड को 2.00 मिलियन एकड़ फीट पानी मिलेगा।

    उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्र से फरक्का बैराज के कारण गंगा की अविरलता पर पड़ रहे प्रभावों को कम करने और बिहार-पश्चिम बंगाल सीमा पर कटाव रोकने के लिए 100% खर्च केंद्र से वहन करने की मांग की।

    साथ ही नेपाल और अन्य राज्यों से आने वाली नदियों के जल प्रबंधन के लिए समन्वित नीति बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया। बैठक में पूर्वी राज्यों के विकास और आपसी सहयोग पर भी चर्चा हुई। सम्राट चौधरी ने कहा कि अब रुकी हुई परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिल रही है।

    Also Read : फतुहा में 50 लाख की विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

     

    Amit shah Bihar floods Bihar Jharkhand water agreement Bihar news central government decision eastern India development eastern regional council meeting Farakka barrage Ganga river Kosi River monsoon floods regional development river erosion rivers coming from Nepal Samrat Chaudhary silt management policy Son river water sharing Vijay Kumar Chaudhary water management policy water resources department अमित शाह केंद्र सरकार निर्णय कोसी नदी क्षेत्रीय विकास गंगा नदी गाद प्रबंधन नीति जल प्रबंधन नीति जल संसाधन विभाग नदियों का कटाव नेपाल से आने वाली नदियाँ पूर्वी क्षेत्रीय परिषद बैठक पूर्वी भारत विकास फरक्का बैराज बिहार झारखंड पानी समझौता बिहार बाढ़ बिहार समाचार मानसून बाढ़ विजय कुमार चौधरी सम्राट चौधरी सोन नदी जल बंटवारा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफतुहा में 50 लाख की विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
    Next Article डिप्टी CM ने रुद्राभिषेक कर श्रावणी मेले का किया भव्य उद्घाटन

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    मरीन ड्राइव पर दौड़ेगी ओपन डबल डेकर बस, ₹100 में करें 16 KM की सैर

    August 26, 2025
    बिहार

    राजस्व महा-अभियान : अब सभी रैयतों का आवेदन लेना अनिवार्य, नहीं होगा कोई रिजेक्ट

    August 26, 2025
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, किसान सलाहकारों के मानदेय में बढ़ोतरी और उद्योग प्रोत्साहन पर बड़ा फैसला

    August 26, 2025
    Latest Posts

    DC कर्ण सत्यार्थी ने किया फुलडूंगरी गांव का दौरा, किसानों और महिला समूहों से की मुलाकात

    August 26, 2025

    स्विगी डिलीवरी ब्वॉय पर हमला, मोबाइल और पैसे लूटकर फरार हुए बदमाश

    August 26, 2025

    मरीन ड्राइव पर दौड़ेगी ओपन डबल डेकर बस, ₹100 में करें 16 KM की सैर

    August 26, 2025

    PM मोदी SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल, शी जिनपिंग के न्योते पर जाएंगे चीन

    August 26, 2025

    हजारीबाग में 19 पुलिस अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    August 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.