Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»लूट का विरोध करने पर युवक को मा’री गो’ली, हालत गंभीर
    क्राइम

    लूट का विरोध करने पर युवक को मा’री गो’ली, हालत गंभीर

    Team JoharBy Team JoharJune 30, 2025Updated:June 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लूट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जोका पुल के पास बीती देर रात लूट का विरोध करने पर एक राहगीर को गोली मार दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जख्मी युवक की पहचान निजामुद्दीन के तौर पर की गई है। निजामुद्दीन को स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    सीतामढ़ी से लौटते वक्त घटी घटना

    जख्मी निजामुद्दीन बभनगामा गांव निवासी हैं। निजामुद्दीन रात को सीतामढ़ी के नानपुर थाना क्षेत्र से काम कर घर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे जब वे जोका पुल पार कर रहे थे, तभी तीन हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और मोबाइल व नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी, जो सीधे जांघ में जा कर ली। वारदात की फैली खबर के बाद औराई थाना पुलिस स्पॉट पर पहुंची। पुलिस ने स्पॉट से एक गोली का खोखा बरामद किया।

    अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी

    पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि यह वारदात सीतामढ़ी के अपराधियों ने अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जोका पुल क्षतिग्रस्त है, जिस कारण यह इलाका अपराधियों के लिए सेफ जोन बन गया है। सीमावर्ती जिलों से आए बदमाश यहां अक्सर वारदात को अंजाम देते हैं और आसानी से फरार हो जाते हैं। फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

    Also Read : पूर्वांचल एक्सप्रेस में लूटपाट, यात्रियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

    # Bihar Crime admitted to hospital Aurai police station Bihar Bihar Crime News border crime Criminal Activities Joka Bridge law and order muzaffarpur night crime Nizamuddin pedestrian injured police investigation police negligence private hospital robbery robbery resistance Shooting Incident shot during robbery Sitamarhi criminals अपराधियों का तांडव अस्पताल में भर्ती औराई थाना गोली मार दी गोलीकांड जोका पुल निजामुद्दीन निजी अस्पताल पुलिस जांच पुलिस लापरवाही बिहार बिहार अपराध बिहार क्राइम न्यूज मुजफ्फरपुर रात में वारदात राहगीर घायल लूट का विरोध लूटपाट सीतामढ़ी अपराधी सीमावर्ती अपराध सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनेपाल में सुबह-सुबह आया भूकंप
    Next Article जंगली हाथी के हमले में दो की मौ’त

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.