Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Sep, 2025 ♦ 1:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»तेज रफ्तार डंफर से ऑटो की भिड़ंत, दो की मौ’त
    बिहार

    तेज रफ्तार डंफर से ऑटो की भिड़ंत, दो की मौ’त

    Sneha KumariBy Sneha KumariJune 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डंफर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Rohtas : रोहतास के बेदा नहर के पास मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार डंफर और ऑटो आमने-सामने टकरा गए। मृतकों में वनकर्मी इंद्रदेव सिंह के 17 वर्षीय बेटे संतोष कुमार शामिल हैं, जो माली का काम करते थे। दूसरा मृतक मोरसराय का 45 वर्षीय किसान भोला पासवान था।

    मिली जानकारी के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में ऑटो में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ऑटो में तीन-चार लोग सासाराम की तरफ जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे डंफर ने ऑटो को टक्कर मार दी।

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने पुरानी जीटी रोड को जाम कर दिया। वे मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और डंफर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पाकर सदर डीएसपी दिलीप कुमार और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस की काफी कोशिशों के बाद सड़क जाम हटाया गया, लेकिन करीब 2-3 घंटे तक मुख्य सड़क बंद रही और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

    DCP दिलीप कुमार ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच जारी है। पुलिस मृतकों के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

    Also Read : श्राद्ध कर्म में शामिल होने आये युवक पर गिरा ठनका, फिर…

    Also Read : पटना महावीर मंदिर से 20 लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

    auto accident Bhola Paswan compensation demand dumper collision insurance assistance police action Road Accident Road Jam road safety Rohtas Rural Area Santosh Kumar Sasaram Hospital vehicle accident ऑटो हादसा ग्रामीण इलाके डंफर टक्कर पुलिस कार्रवाई बीमा सहायता भोला पासवान मुआवजा मांग रोहतास वाहन दुर्घटना सड़क जाम सड़क दुर्घटना सड़क सुरक्षा सड़क हादसा संतोष कुमार सासाराम अस्पताल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछोटानागपुर लॉ कॉलेज में LLB की प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई और LLM की 20 जुलाई को
    Next Article ईरान ने इजराइल से युद्धविराम की पुष्टि की, अमेरिका की मध्यस्थता में हुआ समझौता

    Related Posts

    बिहार

    पटना में दिखेगा वृंदावन के प्रेम मंदिर का भव्य प्रारूप, किस जगह… जानें

    September 23, 2025
    बिहार

    डीजल घोटाले पर गरमाई सियासत, सांसद संजय जायसवाल ने लगाए गंभीर आरोप

    September 23, 2025
    बिहार

    झामुमो ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 14 सीटों पर दावेदारी पेश की…

    September 22, 2025
    Latest Posts

    मधुपुर में HDFC बैंक का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी, कहा – जल्द अपराधी को पकड़ा जायेगा

    September 23, 2025

    प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

    September 23, 2025

    सेवा पखवाड़ा दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद उठाया कचरा, दे गयीं यह संदेश

    September 23, 2025

    झारखंड को मिलेंगे 250 नए डॉक्टर, CM हेमंत सोरेन 25 सितंबर को बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    September 23, 2025

    पटना में दिखेगा वृंदावन के प्रेम मंदिर का भव्य प्रारूप, किस जगह… जानें

    September 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.