Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»ईरान ने इजराइल से युद्धविराम की पुष्टि की, अमेरिका की मध्यस्थता में हुआ समझौता
    ट्रेंडिंग

    ईरान ने इजराइल से युद्धविराम की पुष्टि की, अमेरिका की मध्यस्थता में हुआ समझौता

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 24, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युद्धविराम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Tehran (Iran)/Tel Aviv (Israel) : ईरान और इजराइल के बीच पिछले 12 दिनों से जारी तनाव के बाद अब हालात शांत होने की दिशा में बढ़ते दिख रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्धविराम की घोषणा के कुछ ही घंटे बाद ईरान ने भी इजराइल के साथ युद्धविराम की पुष्टि कर दी है। हालांकि, इजराइल की ओर से अब तक कोई औपचारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उसने ईरान द्वारा मंगलवार सुबह मिसाइलें दागने की पुष्टि की है।

    ईरानी मिसाइल हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हुई है। अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप की वीडियो और ऑडियो क्लिप साझा की है। ट्रंप ने कहा कि युद्धविराम चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

    ईरान के सरकारी टेलीविजन ने मंगलवार सुबह युद्धविराम की घोषणा करते हुए बताया कि समझौता राष्ट्रपति ट्रंप के बयान के कुछ घंटे बाद सार्वजनिक किया गया। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने सुबह 4:30 बजे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि युद्धविराम प्रभावी हो चुका है और ईरानी सेना “आखिरी मिनट तक लड़ी।”

    इससे पहले अमेरिकी बमवर्षकों ने ईरान की परमाणु सुविधाओं पर हमले किए थे, जिसके बाद यह संघर्ष और गहरा गया था।

    उधर, इजराइली सेना ने जानकारी दी कि मंगलवार तड़के तीन बार मिसाइल हमले हुए। देश की आपातकालीन सेवाओं ने हमले में चार नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है।

    राष्ट्रपति ट्रंप ने यह घोषणा कतर स्थित अल उदीद एयर बेस से की, जहां ईरानी हमले के बाद अमेरिका की ओर से तेजी से प्रतिक्रिया दी गई थी। यह बेस मध्य पूर्व में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है और यहां करीब 10,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, “युद्ध समाप्त हो गया है और अब शांति प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का समय है।” राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “इजराइल और ईरान के बीच पूर्ण और समग्र युद्धविराम पर सहमति बन गई है।”

    इस बीच तीन उच्चस्तरीय राजनयिक सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कतर के शीर्ष अधिकारियों ने ईरान को अमेरिकी युद्धविराम प्रस्ताव पर सहमत करने में अहम भूमिका निभाई। सूत्रों के अनुसार, इजराइल ने भी इस समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

    यह समझौता पश्चिम एशिया में शांति की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

    Also Read : हजारीबाग में उग्रवादियों का तांडव, जेसीबी-हाईवा सहित 6 गाड़ियों को ज’ला डाला

    Abbas Araghchi Al Udeid Air Base ceasefire civilian deaths Defense News Donald Trump global politics global security international relations Iran Iran-Israel conflict Israel JD Vance mediation Middle East missile attack missiles New York Times nuclear strike peace process Qatar Tehran Tel Aviv Tension US military usa अंतरराष्ट्रीय राजनीति अंतरराष्ट्रीय संबंध अब्बास अरागची अमेरिका अमेरिकी सेना अल उदीद एयर बेस इजराइल ईरान ईरान इजराइल संघर्ष कतर जेडी वेंस डोनाल्ड ट्रंप तनाव तेल अवीव तेहरान नागरिक मौत न्यूयॉर्क टाइम्स परमाणु हमला पश्चिम एशिया मध्यस्थता मिसाइल हमला मिसाइलें युद्धविराम रक्षा समाचार वैश्विक सुरक्षा शांति प्रक्रिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार डंफर से ऑटो की भिड़ंत, दो की मौ’त
    Next Article उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का CM नीतीश ने किया स्वागत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल बाढ़ : विदेशी मदद से इनकार की बात गलत, PM बालेंद्र शाह बोले- जरूरत के हिसाब से लिया विदेशी सहयोग

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससीः कोर्ट स्टे में फंसे 1932 कर्मचारी, सिर्फ हाजिरी बना रहे, न काम न सैलरी; कार्मिक सचिव 14 दिन से छुट्टी पर

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल प्रकरण : सोमांश और राहुल की रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ी

    September 2, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : रांची का बदलेगा पूरा शहरी ढांचा, CM हेमंत ने हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने का दिया निर्देश

    September 2, 2026

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.