Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Oct, 2025 ♦ 6:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं देवेंद्र फडणवीस
    बिहार

    बिहार चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं देवेंद्र फडणवीस

    Team JoharBy Team JoharAugust 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बिहार विधानसभा चुनाव में उतारने की तैयारी में है। उन्हें राज्य का चुनाव प्रभारी बनाया जा सकता है। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी है। बिहार चुनाव के मोर्चे पर फडणवीस को लगाने के पीछे उनकी नेतृत्व क्षमता, चुनावी रणनीति बनाने में कुशलता के साथ ही सुशांत सिंह राजपूत फैक्टर को भी अहम वजह माना जा रहा है।

    भाजपा की नेशनल यूनिट के एक नेता ने आईएएनएस से देवेंद्र फडणवीस को बिहार चुनाव में अहम जिम्मेदारी मिलने की पुष्टि की, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से सुशांत सिंह राजपूत का मामला सुर्खियों में आया है बिहार के लोग महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार से नाराज हैं और वे भावनात्मक रूप से इस पूरे मामले से जुड़े हैं। ऐसे में महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के राजनीतिक प्रतिद्वंदी देवेंद्र फडणवीस को बिहार चुनाव के मोर्चे पर लगाकर पार्टी बड़ा दांव चलने की कोशिश में है। फडणवीस उद्धव ठाकरे सरकार पर लगातार हमलावर रहे हैं। बीजेपी अगर सुशांत सिंह राजपूत के मामले को चुनावी मुद्दा बनाएगी तो फडणवीस इसमें कारगर भूमिका निभा सकते हैं।

    पार्टी के एक दूसरे नेता ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव महाराष्ट्र चुनाव में भी प्रभारी रहे थे। उस वक्त देवेंद्र फडणवीस और उन्होंने मिलकर धारदार चुनावी रणनीति बनाई थी। यह अलग बात है कि गठबंधन से शिवसेना के अलग हो जाने के कारण महाराष्ट्र में सरकार नहीं बन सकी। लेकिन पार्टी का प्रदर्शन और स्ट्राइक रेट अपेक्षा के अनुरूप था। ऐसे में चुनावी रणनीति बनाने में कुशल माने जाने वाले दोनों नेताओं की जोड़ी के जरिए भाजपा बिहार में सफलता हासिल करना चाहती है।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र : कोरोना से मरने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या 124 हुई
    Next Article राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 2020 ने देश को दिए 4 बड़े सबक, यहां पढ़ें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JMM ने तोड़ा महागठबंधन से नाता, 6 सीटों पर अकेले उतरेगा मैदान में…

    October 18, 2025
    बिहार

    BSP प्रत्याशी भान सिंह ने हाथी पर सवार होकर दाखिल किया नामांकन

    October 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह के सड़क हादसे में मौ’त

    October 18, 2025
    Latest Posts

    जहां-तहां से बाइक चोरी कर खपा देता था औने-पौने दाम में, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

    October 18, 2025

    JMM ने तोड़ा महागठबंधन से नाता, 6 सीटों पर अकेले उतरेगा मैदान में…

    October 18, 2025

    ट्रेन की चपेट में आने से महिला और दो मवेशियों की दर्दनाक मौ’त

    October 18, 2025

    11 हजार बोतल अवैध शराब लदा ट्रक लोहरदगा में पकड़ाया, बिहार में खपाने की थी तैयारी

    October 18, 2025

    घाटशिला उपचुनाव: तीन उम्मीदवारों ने दाखिल किए चार नामांकन पत्र

    October 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.