Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 2020 ने देश को दिए 4 बड़े सबक, यहां पढ़ें
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 2020 ने देश को दिए 4 बड़े सबक, यहां पढ़ें

    Team JoharBy Team JoharAugust 15, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 2020 को चार बड़े सबक देने वाला साल करार दिया है। उन्होंने कहा है कि वर्ष 2020 में सबने कई महत्वपूर्ण सबक सीखे हैं। ये सभी सबक, पूरी मानवता के लिए उपयोगी साबित होंगे। आज की युवा पीढ़ी ने इन्हें भली-भांति आत्मसात किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि पहला सबक रहा कि एक अदृश्य वायरस ने इस मिथक को तोड़ दिया है कि प्रकृति मनुष्य के अधीन है। जलवायु परिवर्तन की तरह, इस महामारी ने भी यह चेतना जगाई है कि विश्व-समुदाय के हर शख्स की नियति एक दूसरे के साथ जुड़ी हुई है। राष्ट्रपति ने मौजूदा संदर्भ में अर्थ-केंद्रित समावेशन से अधिक महत्व मानव-केंद्रित सहयोग को बताया।

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि ” दूसरा सबक यह है कि प्रकृति रूपी जननी की दृष्टि में हम सब एक समान हैं एवं अपने जीवन की रक्षा और विकास के लिए मुख्यत: अपने आसपास के लोगों पर निर्भर हैं। कोरोना वायरस मानव समाज की ओर से बनाए गए कृत्रिम विभाजनों को नहीं मानता है। इससे यह विश्वास पुष्ट होता है कि लोगों के पैदा किए गए हर प्रकार के पूर्वाग्रह और सीमाओं से हमें ऊपर उठने की जरूरत है। “

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीसरे सबक के तौर पर स्वास्थ्य-सेवा को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, सार्वजनिक अस्पतालों और प्रयोगशालाओं ने कोविड-19 का सामना करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के कारण गरीबों के लिए इस महामारी का सामना करना संभव हो पाया है। इसलिए, इन सार्वजनिक स्वास्थ्य-सुविधाओं को और अधिक विस्तृत और मजबूत बनाना होगा।

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि ” चौथा सबक विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित है। इस वैश्विक महामारी से विज्ञान और टेक्नोलॉजी को तेजी से विकसित करने की आवश्यकता पर और अधिक ध्यान गया है। लॉकडाउन और उसके बाद अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान शासन, शिक्षा, व्यवसाय, कार्यालय के कामकाज और सामाजिक संपर्क के प्रभावी माध्यम के रूप में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी को अपनाया गया है। इस माध्यम से सभी भारतीयों का जीवन बचाने और कामकाज को फिर से शुरू करने के उद्देश्यों को, एक साथ हासिल करने में मदद मिली है। “

    उन्होंने कहा, प्रौद्योगिकी की सहायता से, सरकारी और निजी क्षेत्रों के अनेक प्रतिष्ठानों द्वारा, सामान्य स्तर से कहीं अधिक कामकाज करके, अर्थव्यवस्था को गति प्रदान की गई है। हमने यह सबक सीखा है कि प्रकृति से सामंजस्य रखते हुए विज्ञान और प्रौद्योगिकी को अपनाने से हमारे अस्तित्व और विकास की निरंतरता को बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं देवेंद्र फडणवीस
    Next Article राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दुमका के पुलिस लाईन मैदान में फहराया तिरंगा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.