Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»तेजस्वी के ‘पॉकेटमार’ बयान पर NDA का पलटवार, ‘मेरा बाप चारा चोर’ के पोस्टर लगे
    ट्रेंडिंग

    तेजस्वी के ‘पॉकेटमार’ बयान पर NDA का पलटवार, ‘मेरा बाप चारा चोर’ के पोस्टर लगे

    Team JoharBy Team JoharJune 21, 2025Updated:June 21, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पॉकेटमार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की सियासत में एक बार फिर उबाल आ गया है। राजद नेता तेजस्वी यादव के PM नरेंद्र मोदी और CM नीतीश कुमार पर दिए गए विवादित बयान ने सियासी माहौल को गरमा दिया है। तेजस्वी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में PM मोदी को ‘पॉकेटमार’ और नीतीश कुमार को ‘अचेत सीएम’ कहकर निशाना साधा, जिसके बाद NDA (बीजेपी, जदयू और लोजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पटना की सड़कों पर ‘मेरा बाप चारा चोर है, वोट दीजिए’ लिखे पोस्टर और कार्टून सामने आए हैं, जिनमें लालू यादव और तेजस्वी को निशाना बनाया गया है।

    हमें पॉकेटमार PM और अचेत सीएम नहीं चाहिए : तेजस्वी

    शुक्रवार को PM मोदी अपने बिहार दौरे पर सीवान के जसौली पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने करीब 10 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया, जिसमें पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाना भी शामिल था। PM ने अपने भाषण में राजद, कांग्रेस और लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। जवाब में लालू यादव ने मौसम के बहाने तंज कसा, लेकिन तेजस्वी ने PM पर पलटवार करते हुए कहा, “PM बिहार की जनता के पॉकेट से निकले धन पर बिहार आते हैं और जनता की गाढ़ी कमाई पर राजनीति करते हैं। हमें पॉकेटमार PM और अचेत सीएम नहीं चाहिए।”

    एक कार्टून में देखा जा सकता है कि…

    तेजस्वी के इस बयान ने NDA को हमलावर होने का मौका दे दिया। बीजेपी, जदयू और लोजपा के नेताओं ने एक स्वर में तेजस्वी के बयान की निंदा की। शनिवार को पटना के चौक-चौराहों पर बड़े-बड़े पोस्टर लग गए, जिनमें लिखा था, ‘मेरा बाप चारा चोर है, वोट दीजिए।’ एक कार्टून में लालू और तेजस्वी को भैंस पर बैठा दिखाया गया, जिसमें तेजस्वी के हाथ में कमान थी। हालांकि, इन पोस्टरों पर किसी पार्टी या व्यक्ति का नाम नहीं लिखा गया।

    तेजस्वी

    लालू का परिवार हताश और निराश है : डिप्टी CM

    बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा, “लालू यादव का परिवार हताश और निराश है। अमिताभ बच्चन की एक फिल्म में उनके हाथ पर लिखा था ‘मेरा बाप चोर है,’ तेजस्वी का भी वही हाल होगा।” जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी के संस्कारों पर सवाल उठाते हुए कहा, “जैसा अन्न खाते हैं, वैसा ही संस्कार होता है। तेजस्वी एक सजायाफ्ता के बेटे हैं, उन्हें भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।”

    BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा…

    BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “तेजस्वी के बयान से उनकी सोच और शिक्षा-दीक्षा का स्तर उजागर होता है। बिहार की जनता जानती है कि PM नरेंद्र मोदी और CM नीतीश कुमार उनके विकास के लिए काम कर रहे हैं।” बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय ने भी तेजस्वी की भाषा को अनुचित बताते हुए कहा, “राजनीति में मर्यादा का महत्व है। तेजस्वी जिस परिवार से आते हैं, उसकी भाषा की मर्यादा जगजाहिर है।”

    Also Read : महिला की गो’ली मा’रकर ह’त्या, गांव में दहशत

    Bihar Bihar Politics Bjp cartoon posters CM Nitish Kumar Controversial Statement election remarks Fodder Scam Jdu lalu yadav LJP NDA patna PM Narendra Modi political attack Politics poster controversy press conference Rjd Tejashwi vs Modi Tejashwi vs Nitish Tejashwi Yadav एनडीए कार्टून पोस्टर चारा घोटाला चुनावी बयान जदयू तेजस्वी बनाम नीतीश तेजस्वी बनाम मोदी तेजस्वी यादव पटना पीएम नरेंद्र मोदी पोस्टर विवाद प्रेस कॉन्फ्रेंस बिहार बिहार राजनीति बीजेपी राजद राजनीति राजनीतिक हमला लालू यादव लोजपा विवादित बयान सियासत सीएम नीतीश कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभरौली-बक्सर पुल पर बड़ा हादसा, गंगा में जा गिरी स्कॉर्पियो
    Next Article जयनगर-राऊरकेला एक्सप्रेस के एसी कोच में हुई चोरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.