Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Sep, 2025 ♦ 3:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»महिला की गो’ली मा’रकर ह’त्या, गांव में दहशत
    बिहार

    महिला की गो’ली मा’रकर ह’त्या, गांव में दहशत

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Madhepura : मधेपुरा जिले में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात अपराधियों ने घर के दरवाजे पर सो रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त उपेंद्र चौपाल उर्फ बेचन चौपाल की पत्नी तेतरी देवी (55) के तौर पर की गई है। घटना घैलाढ़ प्रखंड अंतर्गत परमानंदपुर थाना क्षेत्र के बलुआहा वार्ड सात की है।

    रात 12:30 बजे हुई वारदात

    मृतका के पति उपेंद्र चौपाल ने मीडिया को बताया कि घटना रात करीब 12:30 बजे की है। वह शौच के लिए घर से बाहर गए थे। इसी दौरान तीन अज्ञात अपराधियों ने तेतरी देवी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अपराधियों ने महिला के सिर और पीठ में चार गोलियां मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर उपेंद्र ने शोर मचाया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर फरार हो गए।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    घटना की सूचना मिलते ही परमानंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है, लेकिन असली कारण जानने के लिए गहन जांच की जा रही है। मृतका के पति और परिजनों से पूछताछ जारी है।

    गांव में भय का माहौल

    इस निर्मम हत्या से बलुआहा गांव में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों में तरह-तरह की आशंकाएं व्याप्त हैं। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तेतरी देवी के एक बेटे और तीन बेटियों हैं, जो सभी शादीशुदा हैं। पुलिस का दावा है कि अपराधियों की पहचान के लिए छानबीन तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    पुलिस की सक्रियता

    घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि किसी भी साक्ष्य को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

    Also Read : योग एक प्राचीन भारतीय आध्यात्मिक और शारीरिक अभ्यास है : डॉ. इरफान अंसारी

    # Bihar Crime Baluaha Ward 7 Bechan Choupal Bihar news Crime news crime scene Ghailadh block Madhepura Madhepura incident murder night murder Paramanandpur police station rural area crime Shooting Incident shot dead Tetri Devi unidentified criminals Upendra Choupal woman murdered woman shot अज्ञात अपराधी अपराध समाचार उपेंद्र चौपाल गोली मारकर हत्या . गोलीकांड ग्रामीण क्षेत्र हत्या घैलाढ़ प्रखंड तेतरी देवी परमानंदपुर थाना बलुआहा वार्ड सात बिहार क्राइम बिहार समाचार बेचन चौपाल मधेपुरा मधेपुरा घटना महिला अपराध महिला की हत्या रात्रिकालीन हत्या वारदात हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
    Next Article रांची के दो बड़े विश्वविद्यालयों में कुलपति के बिना भी काम चलता रहेगा

    Related Posts

    बिहार

    बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर, 4 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग का दो दिवसीय दौरा

    September 28, 2025
    बिहार

    PMCH में फिर लगी आ’ग, शॉर्ट सर्किट से स्टोर रूम में भड़की लपटें

    September 28, 2025
    बिहार

    बीजेपी ने बनाई 45 सदस्यों की चुनाव अभियान समिति

    September 28, 2025
    Latest Posts

    कुख्यात राहुल दुबे बना अमन साहू गैंग का नया सुप्रीमो, गिरोह ने जारी किया प्रेस रिलीज

    September 28, 2025

    मिथुन मन्हास बने BCCI के नये अध्यक्ष, चयन समिति में भी बड़े बदलाव

    September 28, 2025

    बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर, 4 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग का दो दिवसीय दौरा

    September 28, 2025

    निर्वाचन आयोग का बड़ा ऐलान : एक साथ होंगे बिहार विस चुनाव और घाटशिला उपचुनाव

    September 28, 2025

    धूप और अगरबत्ती का धुआं हो सकता है खतरनाक, स्वास्थ्य के लिए बरतें सावधानी

    September 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.