Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 7:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम के साथ पूरे देश में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
    देश

    ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम के साथ पूरे देश में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Sneha KumariBy Sneha KumariJune 21, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अंतर्राष्ट्रीय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : पूरे देश में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ (Yoga for One Earth, One Health) रही, जिसमें योग के माध्यम से वैश्विक स्वास्थ्य और समरसता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। इस मौके पर यूपी CM योगी सहित कई नेताओं ने योग अभ्यास किया।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित एक योग समारोह में भाग लिया। उन्होंने लोगों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

    #WATCH गोरखपुर (यूपी): 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और योग किया। pic.twitter.com/C7Wp02LOcX

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025

    हरियाणा में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। योग गुरु स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में सभी ने सामूहिक योग किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी भाग लिया।

    #WATCH कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और अन्य उपस्थित लोग योग गुरु स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कर रहे हैं।

    वीडियो सोर्स: आस्था टीवी pic.twitter.com/isrq0GXI8b

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2025

    राजधानी दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने योग अभ्यास में भाग लिया। यह आयोजन दिल्ली छावनी क्षेत्र में भारतीय सेना द्वारा आयोजित किया गया था।

    #WATCH दिल्ली: उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली छावनी के करियप्पा परेड ग्राउंड में योग किया। pic.twitter.com/FidP9pu0lV

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025

    अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी योग दिवस को बड़े उत्साह से मनाया गया। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में आयोजित योग सत्र में अभिनेता अनुपम खेर समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय महावाणिज्य दूतावास (CGI New York) के सहयोग से किया गया।

    #WATCH अभिनेता अनुपम खेर सहित अन्य गणमान्य लोगों ने टाइम्स स्क्वायर के सहयोग से सीजीआई न्यूयॉर्क में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया। #InternationalYogaDay

    (वीडियो सोर्स – सीजीआई न्यूयॉर्क) pic.twitter.com/dRzqVVUnxV

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025

    विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत में स्थित विभिन्न देशों के राजनयिक मिशनों के अधिकारियों के साथ योग किया। यह कार्यक्रम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ (Yoga for One Earth, One Health) थीम के अंतर्गत आयोजित किया गया।

    #WATCH दिल्ली | विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारत में दुनिया भर के राजनयिक मिशनों के गणमान्य व्यक्तियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसे ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम के तहत मनाया जा रहा है। pic.twitter.com/1Z5G3mqFWg

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के जवानों के साथ योग अभ्यास किया। उन्होंने जवानों के साथ संवाद कर योग के महत्व पर भी चर्चा की।

    #WATCH उधमपुर, जम्मू-कश्मीर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और अन्य भारतीय सेना के जवानों ने #InternationalYogaDay के अवसर पर योग किया। pic.twitter.com/pJ5P5abUK7

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025

    लेह पैलेस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और योग अभ्यास में भाग लिया।

    #WATCH लद्दाख: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लेह के लेह पैलेस में #InternationalDayofYoga2025 पर मुख्य अतिथि के रूप में योग सत्र में भाग लिया। pic.twitter.com/3XqMXJPMv5

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी हरियाणा में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने योग के लाभों पर प्रकाश डाला और इसे जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

    केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने #InternationalYogaDay के अवसर पर फरीदाबाद स्थित अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया।@FinMinIndia | @MIB_India | @PIBHindi | @nsitharaman pic.twitter.com/GIWlh6EsQB

    — डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) June 21, 2025

    भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने InternationalYogaDay2025 पर योग किया। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए और योग को अपनाने का संदेश दिया।

    #WATCH मथुरा (यूपी): भाजपा नेता हेमा मालिनी ने #InternationalYogaDay2025 पर योग किया। pic.twitter.com/oPpiA7gecF

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025

    Also Read : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 : राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने किया योग

    Also Read :  रक्षा राज्य मंत्री ने किया योग, बोले- यह एक समरस और संतुलित जीवन जीने का मार्गदर्शक

    Also Read : मोरहाबादी में कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचे मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग… देखें वीडियो

    Also Read : झारखंड के इन जिलों में आज येलो अलर्ट जारी

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अभिनेता अनुपम खेर अभिनेत्री हेमा मालिनी अमेरिका आम नागरिक उत्तर प्रदेश उप सेना प्रमुख एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य करियप्पा परेड ग्राउंड कुरुक्षेत्र केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गोरखपुर जम्मू-कश्मीर टाइम्स स्क्वायर दिल्ली दिल्ली छावनी न्यूयॉर्क भाजपा सांसद भारतीय महावाणिज्य दूतावास भारतीय सेना भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंबई योग योग कार्यक्रम योग लाभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजनयिक मिशन राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय लद्दाख लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि लेह लेह पैलेस विदेश मंत्रालय विदेश मंत्री एस जयशंकर सामूहिक योग स्वामी रामदेव हरियाणा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पटना में हुआ भव्य आयोजन, दोनों डिप्टी CM ने लिया भाग
    Next Article CBI ने RSETI के डायरेक्टर को 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

    Related Posts

    झारखंड

    नित्य योग से दूर होते हैं रोग और व्यक्ति रहता है मानसिक, शारीरिक और आत्मिक रूप से स्वस्थ : डालसा सचिव

    June 21, 2025
    गोड्डा

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अदाणी पावर प्लांट और अदाणी फाउंडेशन ने मिलकर किया भव्य आयोजन

    June 21, 2025
    ट्रेंडिंग

    दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 4 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

    June 21, 2025
    Latest Posts

    हेमंत सरकार का ऐसा कोई विभाग नहीं, जहां घोटाले नहीं हो रहे : रघुवर दास

    June 21, 2025

    ‘मोर पुलिस मोय पुलिस’ के तहत समाधान शिविर में सुनी गयी जन शिकायतें

    June 21, 2025

    छात्रवृति योजना के लिए छात्र-छात्राओं का जल्द करें चयन: चमरा लिंडा

    June 21, 2025

    22 जून से आर्द्रा, नहीं होंगे कृषि कार्य, सूर्य के गोचर से मौसम में होगा बड़ा परिवर्तन

    June 21, 2025

    झारखंड में असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के 134 पदों पर भर्ती, 29 जून से शुरू होगा आवेदन

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.