Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»भारत निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय टीम जल्द करेगी बिहार दौरा
    ट्रेंडिंग

    भारत निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय टीम जल्द करेगी बिहार दौरा

    Team JoharBy Team JoharJune 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    निर्वाचन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की एक उच्चस्तरीय टीम जल्द ही राज्य का दौरा करेगी। इस दौरे से पहले मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी अधिकारियों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश दिया है। गुरुवार को पुराने सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित मगध प्रमंडल की समीक्षा बैठक में अरवल, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद और गया के जिलाधिकारियों (डीएम) और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) ने चुनाव तैयारियों का विस्तृत ब्योरा पेश किया।

    मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    मुख्य सचिव ने डीएम को रिटर्निंग और असिस्टेंट रिटर्निंग अफसरों की रिक्तियां तत्काल भरने, मतदान बहिष्कार की स्थिति को संवेदनशीलता से निपटाने और चेक पोस्टों पर वाहन जांच तेज करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अगले एक माह में सभी प्रमंडलों की तैयारियों की समीक्षा करने की बात कही। बैठक में डीजीपी विनय कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी और प्रमंडलीय आयुक्त भी शामिल थे।

    1200 मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि प्रत्येक 1200 मतदाताओं के लिए एक मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा। उन्होंने चुनाव सॉफ्टवेयर में डेटा प्रविष्टि, शैडो जोन के लिए संचार योजना और पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, मतदान केंद्रों की शिफ्टिंग से बचने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बूथ बनाने की सलाह दी।

    अवैध हथियारों पर सख्ती

    गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने अवैध हथियारों और कारतूसों की बरामदगी पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने शस्त्र दुकानों का नियमित निरीक्षण, इस्तेमाल की गई गोलियों का सत्यापन और थानों में लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, सभी कारागारों का औचक निरीक्षण और इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक खबरों की कड़ी निगरानी करने की हिदायत दी गई।

    डीजीपी का जोर तेज कार्रवाई पर

    डीजीपी विनय कुमार ने लंबित गिरफ्तारी और कुर्की-जब्ती वारंटों को जल्द निष्पादित करने और निर्वाचन व शस्त्र अधिनियम से जुड़े मामलों की तेजी से जांच पूरी करने का आदेश दिया। चुनाव आयोग की टीम के दौरे से पहले बिहार में प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं, ताकि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित किया जा सके।

    Also Read : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर झारखंड और बिहार के CM ने दी शुभकामनाएं

    Amrit Lal Meena Arwal Aurangabad Bihar Assembly Election 2025 Bihar Chief Secretary bihar elections District Magistrate ECI visit Election Commission of India election review meeting Election Strategy Gaya high-level team Jehanabad Magadh division Mission Mode Nawada poll preparations Superintendent of Police video conferencing अमृत लाल मीणा अरवल उच्चस्तरीय टीम औरंगाबाद गया चुनाव तैयारी चुनाव समीक्षा बैठक चुनावी रणनीति. जहानाबाद जिलाधिकारी नवादा निर्वाचन आयोग दौरा पुलिस अधीक्षक बिहार चुनाव बिहार विधानसभा चुनाव 2025 भारत निर्वाचन आयोग मगध प्रमंडल मिशन मोड मुख्य सचिव बिहार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपेड़ से टकराई मजदूरों से भरी बस, खलासी की मौ’त
    Next Article रूपेश को पहले भतीजे ने मारा छुरा, फिर जख्मी ने हॉस्पिटल जाते वक्त गाड़ी से तीन को कुचला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.