Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Jul, 2025 ♦ 3:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, निजी वाहन मालिकों के लिए ₹3000 का वार्षिक फास्टैग पास
    कारोबार

    नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, निजी वाहन मालिकों के लिए ₹3000 का वार्षिक फास्टैग पास

    Sneha KumariBy Sneha KumariJune 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नितिन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi:  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को निजी वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की। उन्होंने ₹3000 कीमत वाला फास्टैग आधारित वार्षिक पास पेश किया है, जो 15 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा। यह पास निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।

    यह वार्षिक पास एक्टिव होने की तिथि से एक साल तक या अधिकतम 200 यात्राओं तक वैध रहेगा, जो भी पहले हो। इसका उद्देश्य निजी वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर तेज, सुगम और विवाद रहित यात्रा अनुभव प्रदान करना है।

    नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि यह ऐतिहासिक पहल देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगी। उन्होंने बताया कि इस वार्षिक पास को सक्रिय करने और नवीनीकरण के लिए जल्द ही “हाईवे यात्रा” मोबाइल ऐप और NHAI व MoRTH की वेबसाइट पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल हो सके।

    महत्वपूर्ण घोषणा। 📢

    एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा।

    यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए…

    — Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) June 18, 2025

    यह योजना 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाजाओं को लेकर लोगों की चिंताओं को दूर करेगी और केवल एक लेनदेन में टोल भुगतान की सुविधा देगी।

    गडकरी ने कहा कि यह नीति टोल प्लाजाओं पर प्रतीक्षा समय को कम करेगी, भीड़ घटाएगी और विवादों को समाप्त करेगी। यह कदम लाखों निजी वाहन चालकों के लिए एक बड़ा सुधार माना जा रहा है और उन्हें एक बेहतर यात्रा अनुभव देगा।

    Also Read : मनीष कश्यप 23 जून को जन सुराज में शामिल होंगे, यहां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

    Also Read :  हड्डियों और जोड़ों को मजबूत रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

    Also Read :  पटना में नये SSP कार्तिकेय के शर्मा कल संभालेंगे पदभार

    Also Read : तेजस्वी यादव का आरोप, कहा- CM नीतीश के बेटे को राजनीति में आने से रोकने की साजिश

    15 अगस्त 2025 MoRTH NHAI आसान टोल सेवा कार यात्रा जीप टोल टैक्स टोल प्लाजा भीड़ टोल भुगतान सुविधा डिजिटल भुगतान नया फास्टैग नियम निजी वाहन नीति निजी वाहन मालिक नितिन गडकरी फास्टैग फास्टैग सिस्टम भारत न्यूज भारत सरकार यात्रा अनुभव राष्ट्रीय राजमार्ग वार्षिक फास्टैग पास वैन सड़क परिवहन मंत्रालय हाईवे यात्रा ऐप हाईवे सुविधा ₹3000 फास्टैग पास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमनीष कश्यप 23 जून को जन सुराज में शामिल होंगे, यहां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
    Next Article यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 लोग घायल

    Related Posts

    देश

    PM मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता

    July 26, 2025
    देश

    ट्रेनों में खराब खाने को लेकर एक साल में 6645 शिकायतें, 1341 मामलों में जुर्माना

    July 26, 2025
    ट्रेंडिंग

    कारगिल विजय दिवस : 26 साल पहले भारत ने जीता था ऐतिहासिक युद्ध 

    July 26, 2025
    Latest Posts

    मिराई फर्टिलिटी एंड IVF सेंटर में विश्व IVF दिवस का हुआ भव्य आयोजन

    July 26, 2025

    अबरार की वापसी नहीं, बॉबी देओल ने एनिमल 2 पर तोड़ी चुप्पी…

    July 26, 2025

    एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने डायरेक्टर पर चप्पल से किया हमला, 25 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

    July 26, 2025

    खाद्य निगम के लेखापाल पर अवैध वसूली का आरोप, जांच के लिए टीम बनी

    July 26, 2025

    बिहार में होम गार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान महिला के साथ सामूहिक बलात्कार…

    July 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.