Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पूर्व प्रखंड प्रमुख सुनील राय के भतीजे की गो’ली मा’रकर ह’त्या, पुरानी रंजिश की आशंका
    क्राइम

    पूर्व प्रखंड प्रमुख सुनील राय के भतीजे की गो’ली मा’रकर ह’त्या, पुरानी रंजिश की आशंका

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भतीजे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना में आज यानी शुक्रवार को बदमाशों ने पूर्व प्रखंड प्रमुख सुनील राय के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त संतोष कुमार का बेटा श्रवण कुमार के तौर पर की गयी। घटना दानापुर थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति नगर, गोला रोड के पास स्थित डॉ. डीराम डीएवी स्कूल के सामने से आई है। सूचना मिलने पर सिटी SP पश्चिमी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

    बदमाश फरार

    स्थानीय लोगों के अनुसार श्रवण अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। घर के पास एक मोड़ पर पहुंचते ही एक युवक ने उसे बुलाया। श्रवण बाइक से उतरकर उसकी ओर पैदल गया, जबकि उसके दोस्त बाइक पर ही रहे। युवक से श्रवण की बहस शुरू हो गई, जिसके बाद बदमाश ने पिस्टल निकालकर श्रवण के गले और आंख के नीचे गोली मार दी। गोली लगते ही श्रवण मौके पर ही गिर पड़ा और हमलावर पैदल ही फरार हो गया।

    अस्पताल में मृत घोषित

    श्रवण के दोस्तों ने उसे तुरंत दानापुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन और दोस्त उसे पटना के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की।

    पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

    मिली जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले श्रवण का किसी व्यक्ति से विवाद और मारपीट हुई थी। माना जा रहा है कि उसी रंजिश के चलते यह हत्या की गई। घटना के बाद श्रवण के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    घटना की सूचना मिलते ही सिटी SP पश्चिमी, दानापुर ASP और थानेदार प्रशांत कुमार भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं और आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। दानापुर थानेदार ने मीडिया को बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Also Read : रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

    Bihar crime Criminals Danapur police station area former block chief Friday Gola Road law and order murder nephew's murder patna police investigation Santosh Kumar Shooting Incident Shravan Kumar Sunil Rai Trimurti Nagar अपराध कानून व्यवस्था गोला रोड गोलीकांड त्रिमूर्ति नगर दानापुर थाना क्षेत्र पटना पुलिस जांच पूर्व प्रखंड प्रमुख बदमाश बिहार भतीजे की हत्या शुक्रवार श्रवण कुमार संतोष कुमार सुनील राय हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने 13 बोतल शराब के साथ एक शख्स को किया गिरफ्तार
    Next Article बिहार के छह बच्चों का रांची रेलवे स्टेशन पर RPF ने किया रेस्क्यू

    Related Posts

    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.