Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»बिजली खपत को कम करने के लिए सरकार का नया ऐलान, 20 से नीचे नहीं होगा आपका AC सेट…
    देश

    बिजली खपत को कम करने के लिए सरकार का नया ऐलान, 20 से नीचे नहीं होगा आपका AC सेट…

    Team JoharBy Team JoharJune 11, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: देश में चल रही भीषण गर्मी और लू के बीच आपके AC यानी एयर कंडीशनर पर बहुत जल्‍द टेंपरेचर की लिमिट लगने वाली है। केंद्र सरकार एसी के तापमान को लेकर नया नियम ला रही है। इसके बाद एसी को 20 डिग्री से कम में या 28 डिग्री से ज्‍यादा में सेट नहीं किया जा सकेगा। आसान भाषा में समझाएं तो आप अपने कमरे को 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे ठंडा या 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर गर्म नहीं कर पाएंगे। केंद्र सरकार में मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नया न‍ियम आवासीय, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और गाड़‍ियों में लगने वाले एसी पर लागू होगा यानी घर, ऑफ‍िस और गाड़ी में 20 डिग्री से कम में एसी नहीं चल पाएगा।

    नए नियम की वजह क्या?

    नए नियमों के साथ सरकार का पहला मकसद ज्‍यादा बिजली खपत को कम करना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह फैसला ऊर्जा संरक्षण, बिजली की खपत को कम करने और पर्यावरण के बैलेंस को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बता दें कि जितने कम में AC चलाया जाता है, उतनी बिजली ज्यादा खर्च होती है। इसके अलावा, इससे जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में भी मदद मिलेगी।

    केंद्रीय मंत्री ने जापान-इटली का दिया उदाहरण

    खट्टर मंगलवार को मोदी सरकार के 2047 के विजन को रेखांकित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार पूरे देश में एक नई व्यवस्था लाने जा रही है, जिसके तहत सभी एसी के तापमान को 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे और 28 डिग्री से ऊपर नहीं ले जाया जा सकेगा। यह व्यवस्था ठंडा करने और गर्म करने दोनों परिस्थितयों में काम करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एयर कंडीशनर के तापमान को मानकीकृत करने का प्रावधान किया जा रहा है। यह बहुत जल्द लागू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत से देश हैं, जहां यह व्यवस्था लागू है। उन्होंने जापान का उदाहरण भी दिया जहां 26 डिग्री लिमिट है। वहीं, इटली के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां 23 डिग्री किया हुआ है।

    अभी कितने टेंपरेचर पर चलते हैं AC?

    बता दें कि मौजूदा वक्‍त में कई कंपनियों के एसी कम से कम 16 डिग्री तापमान पर चल सकते हैं। यह नियम लागू होने के बाद एयर कंडीशनर कंपनियां इसे अपने नए एसी के लिए लागू करेंगी। यानी इसके बाद मार्केट में जो एसी आएंगे, उनमें मिनिमम 20 डिग्री की कूलिंग मिलेगी और 28 डिग्री से ऊपर तापमान नहीं किया जा सकेगा।

    Also read: नशा विरोधी अभियान को लेकर एक्शन में पुलिस, ब्राउन शुगर के साथ युवक को दबोचा

    Government's new announcement to reduce electricity consumption your AC set will not be below 20...
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला DC प्रेरणा दीक्षित ने किया चैनपुर प्रखंड का दौरा, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
    Next Article लालू यादव के 78वें जन्मदिन पर प्रदेश राजद ने पार्टी कार्यालय में काटा 78 पाउंड का केक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026
    क्राइम

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026
    ट्रेंडिंग

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी पैसों को भारत लाने की बड़ी तैयारी, GIFT-IFSC में पांच साल में 1,193 मंजूरियां

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी कंपनियों का भारत से मोहभंग? 5 साल में 1,605 कंपनियों ने बंद किया कारोबार

    August 14, 2026
    Latest Posts

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.