Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गुमला DC प्रेरणा दीक्षित ने किया चैनपुर प्रखंड का दौरा, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
    झारखंड

    गुमला DC प्रेरणा दीक्षित ने किया चैनपुर प्रखंड का दौरा, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : गुमला DC प्रेरणा दीक्षित ने बुधवार को चैनपुर प्रखंड के अति दुर्गम क्षेत्र तिलवारी पाठ का दौरा किया। यह इलाका आदिम जनजाति बहुल है। दौरे के दौरान DC ने सरकार की योजनाओं का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। DC ने दौरे की शुरुआत चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से की, जहां उन्होंने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। काम में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने साइट इंचार्ज को फटकार लगाई और समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, बिजली, पानी और मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की।

    DC DC DC DC

    इसके बाद उन्होंने प्रखंड कार्यालय और विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। शिल्पहड़ी गांव में एक जर्जर आंगनवाड़ी केंद्र की स्थिति देखकर नाराजगी जताई और तत्काल मरम्मत के आदेश दिए। वहीं लोरोम्बा गांव के मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया और सेविकाओं की समस्याएं सुनीं।

    DC ने जल नल और बिजली की खराब व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने ट्रांसफार्मर बदलने और सभी टोलों तक बिजली पहुंचाने को कहा। दौरे के अंतिम चरण में DC तिलवारी पाठ पहुंचीं, जहां ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा और ढोल-मांदर से उनका स्वागत किया। यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। ग्रामीणों ने रोड, बिजली, पानी और आंगनवाड़ी केंद्र की मांगें रखीं, जिस पर उपायुक्त ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

    यह दौरा ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

    Also Read : पश्चिमी सिंहभूम में अवैध बालू खनन पर शिकंजा, DC ने की अहम बैठक

    Also Read : रांची जिला में बड़े पैमाने पर तबादला, देखें सूची

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 11 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also Read : बंद कंपनियों से स्क्रैप चोरी करने वाले 9 शातिर चोर गिरफ्तार

    Also Read : जामताड़ा में नहीं चलेगा अवैध कारोबार, मासिक अपराध गोष्ठी में SP ने थानेदारों को दिए निर्देश

    Chainpur block Community Health Center electricity and water facilities government inspection government schemes Gumla DC Gumla District Healthcare Services hospital amenities Hospital Inspection inspection visit Jharkhand news Prerna Dixit primitive tribe remote area rural interaction site in-charge warning Tilwari Path timely completion under-construction building अति दुर्गम क्षेत्र अस्पताल निरीक्षण अस्पताल सुविधाएं आदिम जनजाति गुमला जिला गुमला डीसी ग्रामीण संवाद चैनपुर प्रखंड झारखंड समाचार तिलवारी पाठ निरीक्षण दौरा निर्माणाधीन भवन प्रेरणा दीक्षित बिजली पानी व्यवस्था समय पर काम सरकारी निरीक्षण सरकारी योजनाएं साइट इंचार्ज फटकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य सेवाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअगर जान बचाना है तो सरेंडर करें नक्सली : बस्तर आईजी सुंदरराज पी.
    Next Article बिजली खपत को कम करने के लिए सरकार का नया ऐलान, 20 से नीचे नहीं होगा आपका AC सेट…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.