Patna : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने कृषि विभाग में फील्ड असिस्टेंट पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा आगामी 11 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। आयोग ने यह जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर साझा की है।
201 पदों पर होगी नियुक्ति
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 201 फील्ड असिस्टेंट पदों को भरा जाएगा। इनमें से 67 पद (35%) महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। वर्गवार पदों का विवरण इस प्रकार है :
- अनारक्षित (General) : 79 पद
- एससी (SC) : 35 पद
- एसटी (ST) : 2 पद
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) : 20 पद
- पिछड़ा वर्ग (BC) : 21 पद
- अति पिछड़े वर्ग की महिलाएं : 7 पद
- एमबीसी (MBC) : 37 पद
पात्रता और आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से आईएससी (कृषि) या कृषि में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। अन्य किसी समकक्ष योग्यता को मान्यता नहीं दी जाएगी।
आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी।
- सामान्य वर्ग (पुरुष) : 18 से 37 वर्ष
- सामान्य वर्ग (महिला) व BC/OBC (पुरुष/महिला) : अधिकतम 40 वर्ष
- SC/ST (पुरुष/महिला) : अधिकतम 42 वर्ष
चयन प्रक्रिया और वेतनमान
चयन दो चरणों में किया जाएगा :
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- मुख्य परीक्षा (Mains)
अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 के अंतर्गत ₹5200-₹20200 का वेतनमान और ₹1900 ग्रेड पे प्रदान किया जाएगा।
जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड
जिन उम्मीदवारों ने 25 अप्रैल से 21 मई 2025 के बीच आवेदन किया है, वे अब परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में ले जाएं। आयोग जल्द ही प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी करेगा। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे नियमित रूप से BSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
आधिकारिक वेबसाइट : bssc.bihar.gov.in
परीक्षा तिथि : 11 जुलाई 2025
कुल पद : 201
आरक्षण : महिलाओं के लिए 35% पद आरक्षित
Also Read : ग्रीन पत्थर के अवैध खनन पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो गिरफ्तार