Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»NEET में पहचान बदलकर MBBS सीट हासिल करने वाला मेडिकल इंटर्न गिरफ्तार
    ट्रेंडिंग

    NEET में पहचान बदलकर MBBS सीट हासिल करने वाला मेडिकल इंटर्न गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मेडिकल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : राजस्थान के मेडिकल क्षेत्र में एक बड़ा और चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। जयपुर पुलिस ने भरतपुर के जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टर सचिन गौरा को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने 2020 में NEET परीक्षा में पहचान बदलकर हिस्सा लिया था और फर्जी तरीके से MBBS सीट हासिल की।

    720 में से 667 अंक मिले

    पुलिस जांच के अनुसार सचिन ने अपने ही गांव के युवक अजीत गौरा के नाम पर परीक्षा दी, लेकिन आवेदन फॉर्म में अपनी फोटो लगाई। परीक्षा में उसने 720 में से 667 अंक प्राप्त किए और इसी आधार पर उसे जोधपुर AIIMS में दाखिला मिल गया था।

    FIR दर्ज

    यह फर्जीवाड़ा तब सामने आया जब जयपुर जिले के कचौलिया कस्बे के निवासी भीमराव गौरा ने SOG को मामले की शिकायत दी। इसके बाद जांच की जिम्मेदारी जयपुर पश्चिम ACP अशोक चौहान को सौंपी गई। पुलिस ने 15 मई को चौमूं थाने में FIR दर्ज की और जांच शुरू की।

    क्या किसी बड़े रैकेट का हिस्सा?

    भरतपुर से आरोपी सचिन गौरा को हिरासत में लिया गया है। साथ ही, असली नाम वाला अजीत गौरा, जिसने सचिन के बदले परीक्षा दी थी – को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि यह सिर्फ एक मामला है या किसी बड़े रैकेट का हिस्सा है।

    जांच में जुटी पुलिस

    अधिकारियों का मानना है कि यह मामला किसी संगठित गिरोह की ओर इशारा करता है, जो NEET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में पहचान चोरी और फर्जी दस्तावेजों के जरिए छात्रों को एडमिशन दिलवाता है। मामले में और भी गिरफ्तारियां और खुलासे संभव हैं।

    मेडिकल शिक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल

    इस मामले ने राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे देश में मेडिकल शिक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना मेडिकल क्षेत्र में उभरती गंभीर नैतिक गिरावट और सुरक्षा चूक का प्रतीक बन गई है।

    Also Read : ‘ADRM बाबू’ को RPF ने दबोचा… जानें क्यों

    Bharatpur Cheating Dr. Sachin Gaura fake MBBS seat identity fraud Jagannath Pahadia Medical College Jaipur police MBBS Admission MBBS प्रवेश Medical Education medical fraud medical scam NEET exam NEET scam NEET परीक्षा NEET स्कैम Rajasthan Rajasthan News जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज जयपुर पुलिस डॉक्टर सचिन गौरा धोखाधड़ी पहचान बदलकर परीक्षा फर्जी MBBS सीट भरतपुर मेडिकल घोटाला मेडिकल फर्जीवाड़ा मेडिकल शिक्षा राजस्थान राजस्थान समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBSSC फील्ड असिस्टेंट परीक्षा 11 जुलाई को
    Next Article पलामू में कुख्यात अपराधी सुहैल खान गिरफ्तार

    Related Posts

    आदिवासी

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.