Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»‘ADRM बाबू’ को RPF ने दबोचा… जानें क्यों
    ट्रेंडिंग

    ‘ADRM बाबू’ को RPF ने दबोचा… जानें क्यों

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2025Updated:June 6, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    RPF
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Darbhanga : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल थाना ने गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12562) में एक फर्जी रेल अधिकारी को धर दबोचा। यह घटना ट्रेन के एच वन कोच में हुई, जहां आरोपी खुद को समस्तीपुर रेल मंडल का ADRM (असिस्टेंट डिविजनल रेलवे मैनेजर) बताकर सफर कर रहा था।

    संयुक्त टीम ने पकड़ा

    गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मधुबनी जिले के सकरी थाना अंतर्गत वार्ड संख्या 17 निवासी दुर्गा कांत चौधरी, पिता इंदु कांत चौधरी के रूप में हुई है। दरभंगा स्टेशन पर ट्रेन के आगमन के साथ ही RPF, राजकीय रेल थाना और CTETI (केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान) की संयुक्त टीम ने उसे पकड़ा।

    यात्रियों को कर रहा था गुमराह

    दरभंगा आरपीएफ निरीक्षक पुखराज मीणा के अनुसार समस्तीपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों और मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ट्रेन में खुद को ADRM आलोक कुमार झा बताकर यात्रियों को गुमराह कर रहा है। संदेह के आधार पर जब उससे पूछताछ की गई और पहचान पत्र दिखाने को कहा गया, तो वह घबरा गया और टालमटोल करने लगा। पूछताछ के दौरान उसने अधिकारियों को धमकाने की भी कोशिश की, लेकिन जांच टीम की सतर्कता से उसकी असली पहचान उजागर हो गई।

    लिखित शिकायत दर्ज

    इस संबंध में CTETI के चंदेश्वर राय ने लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर दरभंगा आरपीएफ ने मामला दर्ज कर आरोपी को रेलवे न्यायालय, समस्तीपुर को अग्रिम कार्रवाई हेतु सौंप दिया है। रेलवे अधिकारियों ने इस घटना को गंभीर मानते हुए यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी व्यक्ति को रेल अधिकारी मानने से पहले उसका पहचान पत्र अवश्य देखें। साथ ही किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे पुलिस को दें।

    Also Read : पटना के कॉलेजों में एडमिशन का सीजन शुरू

    ADRM Assistant Divisional Railway Manager Fake Railway Officer forgery Government Railway Police Independence Sainik Express Railway Fraud Railway Police Railway Protection Force RPF Samastipur Railway Division train incident Train Journey Train Number 12562 Train Security असिस्टेंट डिविजनल रेलवे मैनेजर गाड़ी संख्या 12562 ट्रेन घटना ट्रेन सुरक्षा फर्जी रेल अधिकारी फर्जीवाड़ा राजकीय रेल थाना रेल धोखाधड़ी रेल यात्रा रेलवे पुलिस रेलवे सुरक्षा बल समस्तीपुर रेल मंडल स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमिठी नदी घोटाला मामला : ED की बड़ी कार्रवाई, मुंबई और कोच्चि में 15 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी
    Next Article अलकतरा फैक्ट्री में लगी आ’ग, इलाके में अफरा-तफरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.