Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पटना के कॉलेजों में एडमिशन का सीजन शुरू
    बिहार

    पटना के कॉलेजों में एडमिशन का सीजन शुरू

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कॉलेजों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना के कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और शहर की प्रमुख यूनिवर्सिटी में दाखिले को लेकर जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है। पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (PPU), पटना यूनिवर्सिटी (PU) और आर्यभट्ट ज्ञान यूनिवर्सिटी (AKU) में नामांकन की प्रक्रिया तेज है।

    पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में 1.2 लाख सीटों पर नामांकन

    पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में इस साल अंडर ग्रेजुएट (UG) के लिए 1.2 लाख सीटें और पोस्ट ग्रेजुएट (PG) के लिए 12 हजार सीटें उपलब्ध हैं। यहां UG के 33 और PG के 24 कोर्स पढ़ाए जाते हैं। हर साल करीब 90 हजार छात्र UG और 11 हजार छात्र PG में एडमिशन लेते हैं। DSW राजीव रंजन ने मीडिया को बताया कि छात्रों की पसंद प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुसार बदलती रहती है। जैसे UPSC या BPSC में किसी विषय में अच्छे अंक मिलते हैं, तो छात्र उसी विषय की ओर आकर्षित होते हैं।

    PPU के टॉप 5 कोर्स

    जिन कोर्स में सबसे अधिक नामांकन हो रहा है उनमें शामिल हैं:

    • हिस्ट्री
    • इलेक्ट्रॉनिक्स
    • जूलॉजी
    • मैथ्स
    • बॉटनी

    कम रुचि वाले कोर्स :

    • अन्सिएंट हिस्ट्री
    • पॉलिटिकल साइंस
    • भोजपुरी
    • हिंदी
    • पाली

    राजीव रंजन ने यह भी बताया कि जो कॉलेज पटना से दूर या ग्रामीण क्षेत्र में हैं, जैसे बाढ़, मसौढ़ी और बख्तियारपुर, वहां छात्रों का रुझान कम होता है। बच्चे शहर या शहर के आसपास के कॉलेज में ही पढ़ना चाहते हैं।

    PPU में प्लेसमेंट की स्थिति कमजोर

    यहां टेक्निकल एजुकेशन नहीं होने और अंग्रेजी ज्ञान की कमी के कारण छात्रों को प्लेसमेंट में दिक्कत आती है। हर साल करीब 1000 छात्रों का प्लेसमेंट होता है, लेकिन वोकेशनल कोर्स में फीस अधिक होने और प्लेसमेंट की गारंटी न होने के कारण छात्र रेगुलर कोर्स को प्राथमिकता देते हैं।

    पटना यूनिवर्सिटी में साइंस कोर्स की सबसे ज्यादा डिमांड

    पटना यूनिवर्सिटी में UG की 4500 और PG की 2000 सीटें हैं। अब तक 10,000 से ज्यादा आवेदन आए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा रुचि साइंस कोर्स में दिखाई गई है। PU के DSW प्रो. अनिल कुमार ने मीडिया को बताया कि यहां हर साल UG और PG मिलाकर करीब 60% छात्रों का प्लेसमेंट होता है। जो छात्र वाकई पढ़ाई में रुचि रखते हैं, वे ही पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेते हैं। यहां CBCS प्रणाली लागू है जिसमें 30% मार्क्स इंटरनल असेसमेंट से मिलते हैं, जिसे बहुत सख्ती से लागू किया जाता है।

    PU के टॉप कोर्स :

    • हिस्ट्री
    • पॉलिटिकल साइंस
    • इकोनॉमिक्स
    • मैथ्स
    • इंग्लिश

    कम डिमांड वाले कोर्स:

    • बंगाली
    • मैथिली
    • पर्शियन
    • अरबी
    • पुरातत्वशास्त्र

    रिसर्च यूनिवर्सिटी है आर्यभट्ट ज्ञान यूनिवर्सिटी (AKU)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल AKU पूरी तरह से रिसर्च पर आधारित यूनिवर्सिटी है। यहां सिर्फ PG लेवल के कोर्स ही चलाए जाते हैं। UG कोर्स AKU से एफिलिएटेड कॉलेजों में स्वयं वित्तपोषित (Self-financed) तरीके से होते हैं।

    AKU में उपलब्ध कोर्स और सीटें :

    • एम.टेक (नैनो साइंस एंड नैनोटेक्नोलॉजी) – 20 सीटें
    • एमए (मास कम्युनिकेशन) – 30 सीटें
    • एमए (इकोनॉमिक्स) – 30 सीटें
    • एमए (ज्योग्राफिकल स्टडीज) – 50 सीटें
    • एमए (रिवर स्टडीज) – 20 सीटें

    इकोनॉमिक्स कोर्स सबसे लोकप्रिय

    AKU के रजिस्ट्रार रामजी सिंह ने बताया कि इकोनॉमिक्स कोर्स की सभी सीटें हर साल भर जाती हैं, जबकि रिवर स्टडीज में रुचि कम रहती है। नैनो टेक्नोलॉजी और मास कम्युनिकेशन के छात्रों का प्लेसमेंट रेट सबसे ज्यादा है। यहां अब तक 400 से अधिक रिसर्च आर्टिकल इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं और दो छात्रों ने स्टार्टअप भी शुरू किए हैं। यूनिवर्सिटी में औसतन 50% प्लेसमेंट होता है।

    Also Read : तेज प्रताप यादव का नया वीडियो वायरल… देखें

    Admission AKU Aryabhatta Knowledge University Bihar college education enrollment process Higher Education Patliputra University patna Patna University PPU PU students Trend University आर्यभट्ट ज्ञान यूनिवर्सिटी उच्च शिक्षा एडमिशन कॉलेज छात्र दाखिला नामांकन प्रक्रिया पटना पटना यूनिवर्सिटी पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी बिहार यूनिवर्सिटी रुझान शिक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेपो रेट में कटौती से बाजार में रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर
    Next Article रेपो रेट में बड़ी कटौती, RBI ने दिखाया विकास पर फोकस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार टेंडर घोटाले में 7 IAS अफसरों को ED का समन, रडार पर है 7 IAS अधिकारी

    October 27, 2026
    बिहार

    बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना शुरू, 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज

    October 27, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JOHAR LIVE BREAKING जेपीएससी घोटाला में सीआइडी की चार्जशीट: जेपीएससी अध्यक्ष एल ख्यांगते को हवाला के जरिये हुआ था पैसे का भुगतान, 10 रुपये का नोट था कोडवर्ड

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह बोले – पार्टी खत्म हो गई, अब अपनी नई पार्टी बनाउंगा

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव ब्रेकिंग: पर्यावरण संरक्षण के लिए राजीव लोचन बक्शी की पहल, दीपावली से लेकर छठ, क्रिसमस और नव वर्ष तक पटाखा जलाने का समय निर्धारित

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.