Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला, फिर…
    ट्रेंडिंग

    तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला, फिर…

    Team JoharBy Team JoharMay 30, 2025Updated:May 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Buxar : बक्सर शहर के ज्योति प्रकाश चौक पर आज यानी शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. तेज रफ्तार एक अज्ञात ट्रक ने 80 वर्षीय बुजुर्ग शिवबचन सिंह को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक कोईरपुरवा मोहल्ले के निवासी थे और समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभाते थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश में आकर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

    नाश्ते के लिए निकले थे

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवबचन सिंह रोजाना की तरह सुबह घर से पास की चाय दुकान की ओर जा रहे थे. वे अपने बेटे के साथ ज्योति चौक पर नाश्ते की दुकान भी चलाते थे. जैसे ही वे सड़क पार कर रहे थे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और लगभग 20 फीट तक घसीटते हुए उन्हें मौत के घाट उतार दिया. हादसे के बाद उनका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिसे देख हर कोई स्तब्ध रह गया.

    इलाके में शोक की लहर

    शिवबचन सिंह कोईरपुरवा शिव विवाह समिति के संस्थापक सदस्य थे और शिव बारात संघ से भी वर्षों से जुड़े थे. उनकी मृत्यु से स्थानीय समुदाय में गहरा शोक फैल गया है. पड़ोसी और जानने वाले उन्हें एक मिलनसार और सेवा-भावना रखने वाले व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं.

    गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम

    घटना के बाद स्थानीय लोग भारी संख्या में मौके पर जुट गए और ज्योति चौक को जाम कर दिया. लगभग एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा. गुस्साए लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस के देर से पहुंचने पर लोगों में और भी आक्रोश देखने को मिला. बाद में नगर थाना के अधिकारी मुकेश कुमार और स्थानीय नेताओं के हस्तक्षेप से स्थिति नियंत्रित की जा सकी.

    ट्रक चालक फरार

    हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से ट्रक और उसके चालक की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है. परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है.

    Also Read : मलयालम डायरेक्टर के साथ काम कर सकते हैं सलमान खान, मिलाया हाथ

    accident news Bihar news Buxar Buxar News elderly death in road accident elderly man killed Fatal Accident Jyoti Prakash Chowk Koirpurwa locality protest against administration public outrage Road Accident Road Blockade road mishap Shivbachan Singh Social Worker Speeding Truck Traffic Jam truck accident एक्सीडेंट न्यूज कोईरपुरवा मोहल्ला ज्योति प्रकाश चौक ट्रक एक्सीडेंट ट्रैफिक जाम तेज रफ्तार ट्रक नारेबाजी प्रशासन विरोध बक्सर बक्सर न्यूज बिहार समाचार बिहार हादसा बुजुर्ग की मौत बुजुर्ग की मौत सड़क हादसे में रोड एक्सीडेंट शिवबचन सिंह सड़क जाम सड़क हादसा समाजसेवी स्थानीय लोगों का आक्रोश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमलयालम डायरेक्टर के साथ काम कर सकते हैं सलमान खान, मिलाया हाथ
    Next Article दक्षिण-पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कुछ के मार्ग बदले… देखें लिस्ट 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.