Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मलयालम डायरेक्टर के साथ काम कर सकते हैं सलमान खान, मिलाया हाथ
    ट्रेंडिंग

    मलयालम डायरेक्टर के साथ काम कर सकते हैं सलमान खान, मिलाया हाथ

    Team JoharBy Team JoharMay 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सलमान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार हैं. इस बार उनका साथ देने आ रहे हैं मलयालम सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर महेश नारायणन, जो पहली बार किसी हिंदी फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म को लेकर बातचीत जारी है.

    हालांकि इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में इस संभावित कोलैबोरेशन की चर्चा जोरों पर है. माना जा रहा है कि यह फिल्म सलमान खान के करियर की अब तक की सबसे कमर्शियल स्क्रिप्ट में से एक हो सकती है. फिलहाल सलमान स्क्रिप्ट पर विचार कर रहे हैं और अगर सब कुछ सही रहा, तो फिल्म को 2025 के आखिर तक फ्लोर पर लाया जा सकता है.

    महेश नारायणन का हिंदी डेब्यू

    ‘टेक ऑफ’, ‘सी यू सून’ और ‘मालिक’ जैसी चर्चित मलयालम फिल्मों के निर्देशक महेश नारायणन इस प्रोजेक्ट के जरिए हिंदी सिनेमा में डायरेक्शन की दुनिया में कदम रख सकते हैं. हालांकि वह पहले भी बॉलीवुड में एक एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं, लेकिन निर्देशक के रूप में यह उनका डेब्यू होगा. फिल्म का निर्माण सलमान की बहन अलवीरा खान और उनके पति अतुल अग्निहोत्री के प्रोडक्शन हाउस ‘रील लाइफ प्रोडक्शंस’ के बैनर तले किया जा सकता है.

    फैंस में दिखा जोश

    जैसे ही सलमान और महेश के इस प्रोजेक्ट की खबर सामने आई, फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई है. सोशल मीडिया पर इस नई जोड़ी को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखा जा रहा है. फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म सलमान के एक्शन अवतार को एक नए स्तर पर लेकर जाएगी.

    वर्कफ्रंट पर सलमान खान

    सलमान खान हाल ही में एआर मुरुगादॉस की फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए हैं. इसके अलावा वह अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही गलवान घाटी पर आधारित एक युद्ध फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. उम्मीद है कि इन प्रोजेक्ट्स के बाद वह महेश नारायणन की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे.

    Also Read : धर्मेंद्र ने बेटे- बहू की शादी की सालगिरह पर किया इमोशनल पोस्ट शेयर

    action movie action thriller Bollywood Bollywood News directorial debut film update Hindi cinema Hindi Film Mahesh Narayanan Mahesh Narayanan Bollywood debut Malayalam cinema Salman Khan Salman Khan movie 2025 Salman new movie एक्शन थ्रिलर एक्शन मूवी डायरेक्टर डेब्यू फिल्म अपडेट बॉलीवुड बॉलीवुड न्यूज मलयालम सिनेमा महेश नारायणन महेश नारायणन बॉलीवुड डेब्यू सलमान खान सलमान खान मूवी 2025 सलमान नई फिल्म हिंदी फिल्म हिंदी सिनेमा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्र से कई राज्यों को मिला TAX, झारखंड फिर रहा पीछे…
    Next Article तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला, फिर…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.