Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»अगवा “हम” नेता राकेश कुमार की खेत में मिली बॉडी, इलाके में सनसनी
    क्राइम

    अगवा “हम” नेता राकेश कुमार की खेत में मिली बॉडी, इलाके में सनसनी

    Team JoharBy Team JoharMay 29, 2025Updated:May 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Begusarai : बेगूसराय जिला में अगवा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के नेता की बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. बॉडी मुंगेर जिला के सिताचरन दियारा से बरामद की गई है. मृतक की शिनाख्त साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र निवासी राकेश कुमार उर्फ विकास के तौर पर की गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

    ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद अगवा

    मिली जानकारी के अनुसार पिछले शनिवार देर शाम को बेगूसराय के साहेबपुरकमाल प्रखंड में कुख्यात अपराधी डब्लू यादव और उसके करीब दर्जनभर हथियारबंद साथियों ने राकेश कुमार के घर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग की और उन्हें अगवा कर लिया था. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने विकास की तलाश शुरू की थी. पांच दिन बाद मुंगेर के सीता चरण दियारा इलाके के एक खेत में ग्रामीणों ने एक हाथ बाहर निकलता देखा, जिसके बाद पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी खोदकर बॉडी बरामद किया, जो पूरी तरह से क्षत-विक्षत था. परिजनों ने डेड बॉडी की पहचान राकेश कुमार के रूप में की.

    राकेश के पिता ने इन पर लगाया आरोप

    राकेश कुमार के पिता इंद्रदेव साह ने इस हत्या में डब्लू यादव, उसकी पत्नी और संदलपुर की सरपंच सीता देवी, साथ ही कई अन्य नामजद आरोपियों को जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरपंच सीता देवी और रानी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के घरों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.

    Also Read : भभुआ जेल में कैदी की संदिग्ध मौ’त, जांच शुरू

    Abducted Hindustani Awam Morcha Begusarai Bihar news body found crime HAM leader Munger district Murder case mysterious death police investigation Police Station Area Rakesh Kumar Sahebpur Kamal sensational Sitacharan Diara Vikas अगवा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा अपराध थाना क्षेत्र पुलिस जांच बिहार खबर बेगूसराय बॉडी बरामद मुंगेर जिला रहस्यपूर्ण मौत राकेश कुमार विकास सनसनी साहेबपुरकमाल सिताचरन दियारा हत्या मामला हम नेता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज प्रताप और ऐश्वर्या के विवाद की अगली सुनवाई 21 जून को
    Next Article आदित्यपुर में रिटायर्ड सिविल सर्जन के साथ दिनदहाड़े लूटपाट

    Related Posts

    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.