Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार के इस जेल में कैदी की संदिग्ध मौ’त, जांच शुरू
    बिहार

    बिहार के इस जेल में कैदी की संदिग्ध मौ’त, जांच शुरू

    Team JoharBy Team JoharMay 29, 2025Updated:May 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भभुआ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Johar Live Desk : कैमूर से एक बड़ी खबर सामने आई है। भभुआ मंडलकारा (जेल) में एक कैदी की मौत हो गई है, जिससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक कैदी का नाम नक्शे अली था, जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला था। वह छह महीने पहले भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद होने के मामले में जेल में बंद किया गया था। आज अचानक जेल में नक्शे अली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल प्रशासन जब उसे लेकर भभुआ सदर अस्पताल पहुंचा, तो डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि एक कैदी की मौत हुई है और सही वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।वहीं, भभुआ सिविल कोर्ट के अधिवक्ता संघ के महासचिव मंटू पांडेय ने कहा कि यह जांच का विषय है कि कैदी की मौत कैसे हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल के सभी 12 वार्डों में कैदियों को जेल प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किया जाता है और पैसे वसूले जाते हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर नक्शे अली ने आत्महत्या की है तो जेल में रस्सी कहां से आई? और अगर उसकी हत्या हुई है, तो किसने की? यह एक गंभीर मामला है और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। 
    Also Read : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह
    Also Read : भाजपा जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और नेता हरप्रीत सिंह गिरफ्तार… जानें क्यों
    Advocates Association Bhabua Mandalkara Jail Bhabua Sadar Hospital cough syrup case District Administration DSP Shiv Shankar Kumar investigation continues Jail Administration jail corruption jail dispute Kaimur Mantu Pandey Moradabad Nakshe Ali possibility of murder post mortem prisoner death prisoner torture suicide अधिवक्ता संघ आत्महत्या कफ सिरप मामला कैदी प्रताड़ना कैदी मौत कैमूर जांच जारी जिला प्रशासन जेल प्रशासन जेल भ्रष्टाचार जेल विवाद डीएसपी शिव शंकर कुमार नक्शे अली पोस्टमार्टम भभुआ मंडलकारा जेल भभुआ सदर अस्पताल मंटू पांडेय मुरादाबाद हत्या की संभावना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह
    Next Article तेज प्रताप और ऐश्वर्या के विवाद की अगली सुनवाई 21 जून को

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : 3 थाना प्रभारी समेत चार की गई जान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लूटपाट के बाद खू’न-खराबा, घर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को मा’री गोली

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, 10 की मौ’त, 25 से ज्यादा झुलसे

    June 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 60 किमी रफ्तार से चल सकती है हवा

    June 15, 2026

    झारखंड के नये महाधिवक्ता होंगे रोहितश्य रॉय, अच्युत केशव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    June 14, 2026

    झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026

    SIR देश और समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान : MLA अमित मंडल

    June 14, 2026

    प्रेम प्रसंग में पत्नी की गला रेतकर ह’त्या, पति और बहू गिरफ्तार

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.