Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भाजपा जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और नेता हरप्रीत सिंह गिरफ्तार… जानें क्यों
    झारखंड

    भाजपा जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और नेता हरप्रीत सिंह गिरफ्तार… जानें क्यों

    Team JoharBy Team JoharMay 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कर्ण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर जिले में बीती देर रात मऊभंडार से जिला परिषद के सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दोनों को घाटशिला थाना में रखा गया है. पुलिस की यह कार्रवाई बिल्डर रौशन लाल गुप्ता की लिखित शिकायत के बाद की गई है. मऊभंडार टीओपी पुलिस ने दोनों के खिलाफ रंगदारी, मारपीट और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.

    यह गिरफ्तारी उस विवाद के बाद हुई है, जिसमें बुधवार को घाटशिला के दाहीगोड़ा हनुमान मंदिर के पास निर्माणाधीन अपार्टमेंट के ड्रेनेज सिस्टम की जलनिकासी को लेकर पार्षद कर्ण सिंह स्थानीय ग्रामीणों के साथ विरोध कर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डर ने मंदिर के बगल से बिना अनुमति रेलवे की जमीन में गड्ढा खोदकर गंदा पानी सड़क किनारे नाली में बहाने का प्रयास किया है, जो मंदिर की आस्था को ठेस पहुंचाता है.

    इस घटना के बाद जमशेदपुर में भाजपा के नेताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय देर रात घाटशिला थाना पहुंचे और कर्ण सिंह की गिरफ्तारी का विरोध किया. उन्होंने पुलिस के कथित पक्षपातपूर्ण रवैये की शिकायत एसएसपी पीयूष पांडेय और मंत्री रामदास सोरेन से की. सरयू राय ने कहा कि यह कार्रवाई प्रभावशाली लोगों के दबाव में हुई है और यह उचित नहीं है. उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है.

    दूसरी ओर, कर्ण सिंह ने गिरफ्तारी को साजिश करार देते हुए कहा कि उन्होंने जनता और हिंदू समाज के हित में आवाज उठाई थी. उन्होंने बताया कि यह मामला पहले से प्रशासन के संज्ञान में था और बिल्डर को नोटिस भी दिया जा चुका था. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने साजिश के तहत उन्हें फंसाया है.

    Also Read : PM मोदी का सिक्किम दौरा रद्द, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कार्यक्रम में होंगे शामिल

    assault BJP leader Builder Roshan Lal Gupta case filed District Council Member Extortion Ghatsila Police Station Harpreet Singh jamshedpur Karn Singh Maubhandar Maubhandar TOP Police police action police arrest Threats कर्ण सिंह घाटशिला थाना जमशेदपुर जिला परिषद सदस्य धमकी पुलिस कार्रवाई पुलिस गिरफ्तारी बिल्डर रौशन लाल गुप्ता भाजपा नेता मऊभंडार मऊभंडार टीओपी मामला दर्ज मारपीट रंगदारी हरप्रीत सिंह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी का सिक्किम दौरा रद्द, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कार्यक्रम में होंगे शामिल
    Next Article ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.