Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»ताजमहल को RDX से उड़ाने की धमकी
    ट्रेंडिंग

    ताजमहल को RDX से उड़ाने की धमकी

    Team JoharBy Team JoharMay 25, 2025Updated:May 25, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ताजमहल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : ताजमहल को उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते रोज पर्यटन विभाग की ईमेल आईडी पर एक और धमकी भरा मेल आया, जिसमें ताजमहल को RDX से विस्फोट की चेतावनी दी गई थी. मेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई और स्मारक परिसर से लेकर यलो ज़ोन तक सघन जांच अभियान चलाया गया.

    धमकी भरा यह ईमेल क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह को प्राप्त हुआ, जिसे उन्होंने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों को फॉरवर्ड कर दिया. इसके बाद CISF, BDS टीम और स्निफर डॉग्स के साथ ताजमहल परिसर में चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई. हालांकि, पर्यटकों को किसी तरह की सूचना नहीं दी गई और स्मारक में आवाजाही सामान्य रूप से जारी रही.

    ताज सुरक्षा पुलिस के ACP अरीब अहमद ने मीडिया को बताया कि ताजमहल के आसपास के यलो ज़ोन में भी व्यापक चेकिंग कराई गई. उन्होंने कहा कि इस तरह के मेल पहले भी केरल और तमिलनाडु से आ चुके हैं, जो जांच में फर्जी पाए गए हैं. वर्तमान मामले की जांच साइबर थाना कर रहा है और मेल की जानकारी संबंधित राज्यों की पुलिस से साझा की गई है.

    गौरतलब है कि पिछले वर्ष 3 दिसंबर को भी ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जो जांच में झूठी निकली थी. विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी घटनाएं न केवल सुरक्षा व्यवस्था की चुनौती हैं, बल्कि लोगों में अनावश्यक भय भी फैलाती हैं.

    Also Read : ठेकेदार संतोष सिंह को मा’री गो’ली, इलाके में सनसनी

    Agra email threat explosion India tourism investigation operation monument security RDX security agencies Security Alert Taj Mahal Taj Mahal threat terrorist warning threat Tourism Department yellow zone आगरा आतंकवादी चेतावनी इंडिया टूरिज्म ईमेल धमकी जांच अभियान ताजमहल ताजमहल धमकी धमकी पर्यटन विभाग यलो ज़ोन विस्फोट सुरक्षा अलर्ट सुरक्षा एजेंसियां स्मारक सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleठेकेदार संतोष सिंह को मा’री गो’ली, इलाके में सनसनी
    Next Article रिम्स में दवा खरीद में लापरवाही पर निदेशक का कड़ा फैसला, वेतन रोकने का आदेश

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.