Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»ठेकेदार संतोष सिंह को मा’री गो’ली, इलाके में सनसनी
    क्राइम

    ठेकेदार संतोष सिंह को मा’री गो’ली, इलाके में सनसनी

    Team JoharBy Team JoharMay 25, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ठेकेदार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Buxar : बिहार के बक्सर जिले में एक के बाद एक हो रही हत्याओं ने कानून व्यवस्था की गंभीर हालत को उजागर कर दिया है. रविवार की अहले सुबह जिले के बासुदेवा थाना क्षेत्र के देवपुरा टोला (कुशवाहा टोला) गांव में ठेकेदार संतोष सिंह (42 वर्षीय) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना नावानगर औद्योगिक प्रक्षेत्र के अंतर्गत आती है, जहां संतोष सिंह ठेकेदारी का काम कर रहे थे.

    मिली जानकारी के अनुसार संतोष सिंह सुबह करीब चार बजे शौच के लिए निकले थे, तभी अपराधियों ने सिर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. परिजन सुबह पांच बजे के बाद जब संतोष के घर न लौटने पर उन्हें ढूंढने निकले, तो गांव के बाहर ट्यूबवेल के पास खेत में उनका शव बरामद हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही बासुदेवा और नावानगर थाना की पुलिस स्पॉट पर पहुंची. साथ ही DSP ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सफर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.

    संतोष सिंह सामाजिक रूप से काफी लोकप्रिय माने जाते थे. वे बियाड कार्यालय में दैनिक मजदूर के रूप में भी कार्यरत थे. उनकी हत्या की खबर फैलते ही गांव में मातम छा गया. मौके पर स्थानीय विधायक, प्रखंड प्रमुख, पंचायत प्रतिनिधि और अन्य जनप्रतिनिधि भी पहुंचे. गौरतलब है कि इससे पहले अहियापुर गांव में हुए ट्रिपल मर्डर के कारण पुलिस पहले से ही सवालों के घेरे में थी और अब एक और हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है.

    Also Read : विराट और अनुष्का ने अयोध्या में हुनुमान गढ़ी का किया दर्शन

    # Bihar Crime Basudeva police station Bihar Buxar Buxar violence contractor murder crime Devpura Tola industrial area Kushwaha Tola law and order murder Murder case Navanagar police administration Santosh Singh Shooting Incident अपराध औद्योगिक क्षेत्र कानून व्यवस्था कुशवाहा टोला गोलीकांड ठेकेदार हत्या देवपुरा टोला नावानगर पुलिस प्रशासन बक्सर बक्सर हिंसा बासुदेवा थाना बिहार बिहार अपराध संतोष सिंह हत्या हत्या की वारदात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे रांची, बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
    Next Article ताजमहल को RDX से उड़ाने की धमकी

    Related Posts

    क्राइम

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह बोले – पार्टी खत्म हो गई, अब अपनी नई पार्टी बनाउंगा

    October 25, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    October 24, 2026
    Latest Posts

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.