Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री का मुजफ्फरपुर आगमन, दो दिन तक देंगे प्रवचन
    ट्रेंडिंग

    बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री का मुजफ्फरपुर आगमन, दो दिन तक देंगे प्रवचन

    Team JoharBy Team JoharMay 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बागेश्वर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : बागेश्वर धाम सरकार के नाम से प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर बिहार के श्रद्धालुओं को अपने प्रवचनों से लाभान्वित करने आ रहे हैं. वे आज यानी मंगलवार से बुधवार तक दो दिवसीय दौरे पर मुजफ्फरपुर में रहेंगे, जहां वे श्रीश्री 1008 विष्णु महायज्ञ में शामिल होंगे और प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक प्रवचन देंगे. यह विशाल आयोजन राधानगर पताही चौसीमा, मधुबनी फोरलेन के समीप किया जा रहा है. आयोजकों द्वारा प्रवचन हेतु वाटरप्रूफ पंडाल की व्यवस्था की गई है ताकि मौसम की मार से कार्यक्रम बाधित न हो.

    कलश यात्रा से हुआ यज्ञ का शुभारंभ

    इस 10 दिवसीय विष्णु महायज्ञ की शुरुआत सोमवार को भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें 1100 कन्याओं ने भाग लिया. मधुबनी पोखर में गंगाजल से जलबोझी के बाद कन्याएं यज्ञस्थल पहुंचीं, जहां वाराणसी से आए आचार्यों ने विधिवत कलश स्थापन कराया. कार्यक्रम के कार्यकारी अध्यक्ष कुश मिश्रा ने जानकारी दी कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने और शुद्ध पेयजल की पूरी व्यवस्था की गई है. नगर निगम द्वारा मोबाइल शौचालय, पानी की टंकी और कई नल लगाए गए हैं.

    23 से 27 मई तक अनिरुद्धाचार्य का प्रवचन

    बाबा बागेश्वर के प्रवचनों के बाद 23 मई से 27 मई तक अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्रवचन कार्यक्रम चलेगा. 23 मई को यज्ञस्थल पर सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन भी किया जाएगा. वहीं 28 मई को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था की गई है. जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, साथ ही यूट्यूब के माध्यम से भी प्रवचन घर बैठे सुने जा सकेंगे.

    पंडित धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य महाराज, दोनों संतों के प्रवचन सुनने को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. माना जा रहा है कि इन दिनों मुजफ्फरपुर श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बन जाएगा.

    Also Read : बिहार के 17 वर्षीय रामजी राज ने NASA की वेबसाइट में खोजी साइबर खामी

    Bageshwar Dham Bageshwar Dham Sarkar Bihar devotion Dharma Sabha Hindu religion Madhubani Four-lane muzaffarpur Pandit Dhirendra Krishna Shastri Pravachan Radhanagar Patahi Chausima Religious event Spiritual Program two-day visit Vishnu Mahayagya Waterproof Tent आध्यात्मिक कार्यक्रम दो दिवसीय दौरा धर्मसभा धार्मिक कार्यक्रम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री प्रवचन बागेश्वर धाम बागेश्वर धाम सरकार बिहार भक्ति मधुबनी फोरलेन मुजफ्फरपुर राधानगर पताही चौसीमा वाटरप्रूफ पंडाल विष्णु महायज्ञ हिन्दू धर्म
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के 17 वर्षीय रामजी राज ने NASA की वेबसाइट में खोजी साइबर खामी
    Next Article डिमना लेक में नहाने गए दो किशोर डूबे, तलाश जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Latest Posts

    CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    July 29, 2026

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.