Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»डिमना लेक में नहाने गए दो किशोर डूबे, तलाश जारी
    जमशेदपुर

    डिमना लेक में नहाने गए दो किशोर डूबे, तलाश जारी

    Team JoharBy Team JoharMay 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डिमना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक में दो किशोर डूब गए। मृतकों की पहचान मानगो निवासी नितिन गोराई (18) और डिमना निवासी प्रतीक के रूप में हुई है। दोनों अपने दोस्तों के साथ डिमना लेक घूमने आए थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, 4-5 दोस्त साथ में घूमने आए थे। इनमें से तीन लड़के पानी में उतरे, लेकिन नितिन और प्रतीक गहराई में जाकर डूब गए। तीसरा साथी किसी तरह तैरकर बाहर आ गया और परिजनों को सूचना दी।

    घटना कुटिमाकली गांव स्थित टापू के पास हुई, जो आमतौर पर सुनसान रहता है। नितिन मानगो पायल टॉकीज के पास स्थित रामकृष्ण कॉलोनी का निवासी था और चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज में दूसरे सेमेस्टर का छात्र था। वह बिना बताए दोस्तों के साथ निकला था। स्थानीय लोगों ने रात 8 बजे तक खोजबीन की, लेकिन अंधेरा और तेज हवाओं के कारण सफलता नहीं मिली। उमेश महतो, सोम मार्डी, हाराधन महतो सहित कई ग्रामीण बच्चों को खोजने में जुटे हैं। प्रशासन से अब तक कोई आधिकारिक बचाव दल मौके पर नहीं पहुंचा है। परिजन बेसब्री से बच्चों के लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

    Also Read : बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री का मुजफ्फरपुर आगमन, दो दिन तक देंगे प्रवचन

    Also Read : बिहार के 17 वर्षीय रामजी राज ने NASA की वेबसाइट में खोजी साइबर खामी

    Also Read :  विकाराबाद में बस और ट्रक की टक्कर, 4 की मौ’त, 17 घायल

     

    accident with friends Bodam police station deserted area Dimna Dimna Lake drowning incident island accident jamshedpur Jamshedpur News Jharkhand news Kutimkali village Mango Nitin Gorai Payal Talkies Pratik Ramakrishna Nagar swimming accident teenager accident teenager accident Jamshedpur teenager drowned water accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री का मुजफ्फरपुर आगमन, दो दिन तक देंगे प्रवचन
    Next Article जीपीओ पुल पर मिली ला’श, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्वा वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में डांस का जादू, रियान और गायत्री ने जीता खिताब

    June 13, 2026
    चतरा

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026
    Latest Posts

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026

    एक्वा वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में डांस का जादू, रियान और गायत्री ने जीता खिताब

    June 13, 2026

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.