Bihar : बिहार के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ‘गया’ को अब आधिकारिक रूप से नया नाम ‘गया जी’ मिल गया है। CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस ऐतिहासिक निर्णय पर मुहर लगाई गई। राज्य सरकार ने प्रेस नोट जारी कर इस नाम परिवर्तन की पुष्टि की है।
Bihar | The Chief Minister has made the district more historical by naming it ‘Gayaji’ pic.twitter.com/15n9IttMco
— ANI (@ANI) May 16, 2025
धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को मिला सम्मान
‘गया जी’ न केवल हिंदू धर्म, बल्कि बौद्ध धर्म के लिए भी एक पवित्र स्थल है। यहां स्थित बोधि वृक्ष के नीचे भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। वहीं हिंदू मान्यताओं के अनुसार, त्रेता युग में गयासुर के तप से यह भूमि पवित्र मानी जाती है। हर साल लाखों श्रद्धालु यहां पिंडदान और पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए आते हैं।
गया जी रेलवे स्टेशन को मिला नया रूप
‘गया जी’ रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर दिया गया है। स्टेशन पर साफ-सफाई, डिजिटल सिस्टम, वेटिंग एरिया और अन्य यात्री सुविधाओं में सुधार किया गया है। जल्द ही इसका औपचारिक उद्घाटन भी किया जाएगा।
Also Read : घर के क्लेश में बीवी का रे’त डाला गला
Also Read : हेमा मालिनी ने छेड़ी ‘CVI’ के खिलाफ जंग, मथुरा में शुरू होंगे कार्यक्रम, जानें क्या है ये बीमारी?
Also Read : नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, PM मोदी ने दी बधाई