Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पति बना है’वान! पत्नी की बेरहमी से की ह’त्या, श’व के टुकड़े-टुकड़े कर मछलियों को खिलाया
    क्राइम

    पति बना है’वान! पत्नी की बेरहमी से की ह’त्या, श’व के टुकड़े-टुकड़े कर मछलियों को खिलाया

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 17, 2025Updated:May 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टुकड़े
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    UP : श्रावस्ती जनपद से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. थाना हरदत्तनगर गिरन्ट के जब्दी गांव में एक पति ने वहशीपन की सारी हदें पार करते हुए पहले अपनी पत्नी की हत्या की, फिर अपनी पत्नी के शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. आरोपी ने कुछ हिस्से नहर में फेंक दिए ताकि मछलियां खा जाएं, और बाकी हिस्सों को जलाने की कोशिश की.

    कैसे सामने आया मामला?

    जानकारी के अनुसार आरोपी सैफुद्दीन अपनी पत्नी मुकीन उर्फ सबीना को लखनऊ ले जाने की बात कहकर घर से निकला था. लेकिन रास्ते में ही उसने बेरहमी से अपनी पत्नी सबीना की हत्या कर दी. इसके बाद उसने शव के टुकड़े कर दिए ताकि पहचान न हो सके. जब सबीना के भाई सलाहुद्दीन ने फोन किया तो वह बंद मिला. परिवार को बताया गया कि वह लखनऊ गई है, लेकिन उसी दिन शाम को सैफुद्दीन गांव में ही घूमता नजर आया. परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस में बहन की गुमशुदगी दर्ज करवाई.

    पुलिस ने ऐसे खोला राज़

    जांच शुरू करते हुए पुलिस ने सैफुद्दीन को हिरासत में लिया. पहले तो वह पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा, लेकिन जब सख्ती बढ़ी तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि उसने एक बाग में पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े किए. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां से सबीना का जला हुआ हाथ बरामद हुआ. इस दर्दनाक खुलासे से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

    आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

    पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने बताया कि सैफुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है. उन्होंने कहा कि आरोपी ने न केवल पत्नी की हत्या की, बल्कि शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश भी की. पुलिस को मौके से शव के जले हुए अवशेष मिले हैं.

    दहेज प्रताड़ना की भी सामने आई बात

    पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सैफुद्दीन अक्सर सबीना को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था. आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उसने हत्या जैसा जघन्य कदम उठाया.

    Also Read :  ऑपरेशन सिंदूर: डेलिगेशन का नेतृत्व करेंगे शशि थरूर

    attempt to burn brutality canal crime dismembered body dowry dispute Hardattnagar husband wife Jabdi village murder police investigation Saifuddin Sakina Shravasti Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश क्राइम जब्दी गांव जलाने की कोशिश दहेज विवाद नहर पति-पत्नी पुलिस जांच वहशीपन शव टुकड़े श्रावस्ती सकीना सैफुद्दीन हत्या हरदत्तनगर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : अब ‘गया’ नहीं, ‘गया जी’ होगा आधिकारिक नाम
    Next Article वानखेड़े स्टेडियम में ‘हिटमैन’ को मिला अनोखा सम्मान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई छात्र, मलबे से चीख-पुकार

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का विश्वविद्यालय विधेयक: झारखंड की सियासत में क्यों मची थी हलचल?

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री समेत कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने सुदिव्य सोनू के निधन पर जताया शोक

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब हेमंत जेल गए, तब बने हनुमान; विधायक बनने के बाद जब कल्पना सोरेन ने कहा, ‘’भैया ये जीत आपकी बदौलत हासिल हुई है’’

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रेड बुल, स्टिंग और अमूल समेत 115 खाद्य उत्पाद जांच के घेरे में, देवघर के बाजार से स्टॉक हटाने का निर्देश

    September 5, 2026
    Latest Posts

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026

    दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई छात्र, मलबे से चीख-पुकार

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.