Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»ऑपरेशन सिंदूर: सर्वदलीय डेलिगेशन की टीम में शामिल हुए शशि थरूर
    ट्रेंडिंग

    ऑपरेशन सिंदूर: सर्वदलीय डेलिगेशन की टीम में शामिल हुए शशि थरूर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 17, 2025Updated:May 17, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ऑपरेशन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भारत सरकार 7 देशों में सर्वदलीय डेलिगेशन भेजने की तैयारी में है। इसका उद्देश्य पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक की जानकारी और भारत के आतंकवाद विरोधी रुख को वैश्विक मंच पर साझा करना है।

    प्रत्येक डेलिगेशन की टीम की अगुवाई एक सांसद करेंगे। शनिवार को जिन सांसदों के नाम सामने आए, उनमें भाजपा से रविशंकर प्रसाद और बैजयंत पांडा, कांग्रेस से शशि थरूर, जेडीयू से संजय कुमार झा, डीएमके से कनिमोझी, एनसीपी (एसपी) से सुप्रिया सुले और शिवसेना से श्रीकांत शिंदे शामिल हैं।

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय एकता और आतंकवाद के खिलाफ भारत की स्पष्ट नीति का प्रतीक है।

    कांग्रेस की ओर से शशि थरूर का नाम नहीं था

    दिलचस्प बात यह रही कि कांग्रेस की ओर से जारी लिस्ट में शशि थरूर का नाम शामिल नहीं था। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि 16 मई को विपक्ष के नेता ने संसदीय कार्य मंत्री को कांग्रेस की तरफ से 4 नाम भेजे थे-आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, सैयद नसीर हुसैन और राजा बरार। इन नामों में शशि थरूर का जिक्र नहीं था।

    कयास लगाए जा रहे हैं कि शशि थरूर के सरकार समर्थक बयानों के चलते पार्टी उन्हें भेजने के पक्ष में नहीं थी। थरूर ने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना करते हुए कहा था कि यह पाकिस्तान और पूरी दुनिया को भारत की मजबूत स्थिति का संदेश है।

    थरूर ने जताई खुशी

    प्रतिनिधिमंडल में नाम आने के बाद शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर खुशी जताई और कहा, “जब राष्ट्रीय हित की बात हो, तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। भारत सरकार के निमंत्रण पर मैं गर्व महसूस करता हूं।”

    क्या है ऑपरेशन सिंदूर?

    22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी। इसके जवाब में भारत ने 6-7 मई की रात को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया।

    इसके बाद 10 मई को भारत और पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद शाम 5 बजे से सीजफायर पर सहमति बनी।

    भारत अब दुनिया को यह समझाना चाहता है कि यह कार्रवाई क्यों जरूरी थी, और आतंकवाद के खिलाफ उसकी नीति कितनी सख्त है। इसी उद्देश्य से डेलिगेशन को वैश्विक मंचों पर भेजा जा रहा है।

    Also Read :  पटना एयरपोर्ट पर युवक के बैग में मिला जिंदा कारतूस

    Air Strike All-party Delegation Anti-terrorism Stance Delegation Visit Foreign Policy Foreign Tour Global Platform government of india India against terrorism India-Pakistan relations India’s Diplomacy international relations Kiren Rijiju Member of Parliament National Interest national security Operation Sindoor Pakistan Shashi Tharoor terrorist camps अंतरराष्ट्रीय संबंध आतंकवाद के खिलाफ भारत आतंकवाद विरोधी रुख आतंकी ठिकाने एयर स्ट्राइक ऑपरेशन सिंदूर किरेन रिजिजू डेलिगेशन यात्रा पाकिस्तान भारत की कूटनीति भारत सरकार भारत-पाक संबंध राष्ट्रीय सुरक्षा राष्ट्रीय हित विदेश दौरा विदेश नीति वैश्विक मंच शशि थरूर सर्वदलीय डेलिगेशन संसद सदस्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में पथ निर्माण संवेदकों के लिए नये नियम लागू, अब निबंधन में यह सर्टिफिकेट देना अनिवार्य
    Next Article अंतिम संस्कार में गए तीन लोगों की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भागवत की “एकता में अनेकता” पर सिब्बल का तंज – “यह भाषण था या राहुल गांधी का?”

    August 31, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.