Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»इन शॉपिंग ऐप्स को मिला सरकार का कड़ा आदेश, पाकिस्तानी झंडे के बिक्री पर लगी रोक
    देश

    इन शॉपिंग ऐप्स को मिला सरकार का कड़ा आदेश, पाकिस्तानी झंडे के बिक्री पर लगी रोक

    Team JoharBy Team JoharMay 16, 2025Updated:May 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने अमेजन इंडिया और वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट सहित विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों को नोटिस जारी कर उन्हें अपने मंच से पाकिस्तानी झंडे वाले उत्पाद हटाने का निर्देश दिया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

    ‘पाकिस्तानी झंडों की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी’
    CCPA ने यूबाय इंडिया, एट्सी, द फ्लैग कंपनी और द फ्लैग कॉरपोरेशन को भी नोटिस भेजकर कहा कि पाकिस्तानी झंडों और संबंधित सामान की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “ऐसी असंवेदनशीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ई-कॉमर्स मंचों को निर्देश दिया जाता है कि वे ऐसी सभी सामग्री को तुरंत हटा दें और राष्ट्रीय कानूनों का पालन करें।” हालांकि, मंत्री के पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि इस सामान को बेचकर कौन से कानून का उल्लंघन किया जा रहा है।खबरों के मुताबिक इन वेबसाइट्स पर पाकिस्तान के झंडे और उससे जुड़े सामान बिक रहे थे, जिन पर पाकिस्तान के राष्ट्रीय चिह्न बने हुए थे। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई जब कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 लोगों की हत्या के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष हुआ। भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया तथा पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। 10 मई को दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी। भारत सरकार का कहना है कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) के संपर्क किए जाने के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी।

    CAIT ने की थी मांग

    इससे पहले मंगलवार को व्यापारियों के एक बड़े संगठन CAIT ने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी को पत्र लिखकर मांग की थी कि पाकिस्तान के राष्ट्रीय प्रतीकों वाली चीजों की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाई जाए।

    Also read: कान्स में जैकलीन को मिला ये खास अवार्ड, सिंपल लुक में लगी प्यारी…

    Also read: गृह रक्षा वाहिनी की बैठक में लंबित मामलों को जल्द पूरा करने के निर्देश

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमिड डे मील से हटे हेडमास्टर, अब निभाएंगे विशेष दायित्व
    Next Article बिहार सरकार का आदेश नहीं मानते जिले के उपायुक्त, 38 जिलों में सिर्फ 6 ने दी जानकारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    आदिवासी

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.