Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»गृह रक्षा वाहिनी की बैठक में लंबित मामलों को जल्द पूरा करने के निर्देश
    झारखंड

    गृह रक्षा वाहिनी की बैठक में लंबित मामलों को जल्द पूरा करने के निर्देश

    Team JoharBy Team JoharMay 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

     रांची: झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी और अग्निशमन सेवाओं की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और लंबित मामलों की समीक्षा के लिए आज राँची मुख्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा एम.एस. भाटिया (भा.पु.से.) ने की।

    इस बैठक में गृह रक्षकों के नए नामांकन और दोबारा नामांकन, कार्यालयों और प्रशिक्षण केंद्रों में बल की आवश्यकता, मृत गृह रक्षकों के आश्रितों को मिलने वाले सहायता राशि, ड्यूटी वितरण में रोस्टर का पालन, यातायात व्यवस्था में गृह रक्षकों की ड्यूटी और फाइलों व रजिस्टरों के रखरखाव जैसे कई अहम विषयों पर चर्चा की गई।

    साथ ही लंबित विभागीय जांच, पेंशन के पुराने मामले, पुरानी फाइलों का निपटारा, कार्यालय और आवास के लिए जमीन का चयन या स्थानांतरण, पुराने वाहनों और अनुपयोगी सामान को रद्द करने जैसे मुद्दों की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

    महानिदेशक एम.एस. भाटिया ने सभी जिला समादेष्टा और शाखा प्रभारियों को निर्देश दिया कि इन सभी लंबित मामलों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों में देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी समय पर अपने दायित्वों को पूरा करें।

    बैठक में पुलिस उप-महानिरीक्षक अजय लिण्डा (भा.पु.से.), समादेष्टा पीयूष पाण्डेय (भा.पु.से.), राज्य के सभी जिला समादेष्टा और मुख्यालय के शाखा प्रभारी उपस्थित थे।

    इस बैठक का उद्देश्य गृह रक्षा वाहिनी के कार्यों को और बेहतर, व्यवस्थित और जवाबदेह बनाना था, ताकि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

    Also read: रांची नगर निगम की नई पहल, अब बिजली से चलेगी पुरानी कचरा उठाने वाली गाड़ियां

    Also read: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का बिहार में पहला दौरा…

    News news desk ranchi ranchi news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची नगर निगम की नई पहल, अब बिजली से चलेगी पुरानी कचरा उठाने वाली गाड़ियां
    Next Article लातेहार में फा’यरिंग की आजाद सिरकार ने ली जिम्मेदारी, प्रेस रिलीज जारी कर क्या बोला… देखें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026
    झारखंड

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026

    सीएम हेमंत के विजन से बदली किस्मत, झारखंड की महिलाओं और किसानों को मिला लंदन-दुबई का बाजार

    June 17, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.