Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लातेहार में फा’यरिंग की आजाद सिरकार ने ली जिम्मेदारी, प्रेस रिलीज जारी कर क्या बोला… देखें
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में फा’यरिंग की आजाद सिरकार ने ली जिम्मेदारी, प्रेस रिलीज जारी कर क्या बोला… देखें

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 16, 2025Updated:May 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लातेहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : लातेहार में रेलवे स्टेशन के पास बन रहे ओवरब्रिज पर दिनदहाड़े फायरिंग की गयी। दो बाइक सवार अपराधियों ने गुरुवार को दिन के करीब तीन बजे इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया और भाग निकले। वारदात की फैली खबर के बाद लातेहार की सदर थानेदार दुलड़ चौड़े अपनी टीम के साथ स्पॉट पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। थानेदार ने मीडिया को बताया कि गोली तो चली है, पर स्पॉट से कोई खोखा नहीं मिला है। पुलिस हमलावरों को दबोचने के वास्ते छापेमारी कर रही है।

    इधर, गुरुवार की ही देर रात करीब साढ़े 11 बजे मारे गये गैंगस्टर अमन साहू के गैंग के आजाद सिरकार उर्फ ‘कमांडर’ ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली है। Azaad Sirkaar के नाम से बने फेसबुक अकाउंट पर एक प्रेस रिलीज पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट को गैंगस्टर राहुल सिंह और अमन साहू के प्रोफाइल को टैग किया गया है। पोस्ट के जरिये कहा गया है कि 15 मई को MGCPL यानी MG Contractor’s Private Limited के लातेहार रेलवे स्‍टेशन के पास सरयु-नेतरहाट रोड में ओवरब्रिज निर्माण स्‍थल पर जो गोलीबारी की घटना हुई है, उसकी जिम्मेदारी आजाद सिरकार ने ली है। वहीं, मुकेश अग्रवाल नाम के शख्स को धमकी दी गयी है। सात दिनों के भीतर मैनेज और सेटलमेंट करने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने की बात कही गयी है। यह पोस्ट अब खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल हुए पोस्ट में कितना दम है, इसका आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हो पाया है। जो कुछ लिखा है पोस्ट में… देखें

    Also Read : गृह रक्षा वाहिनी की बैठक में लंबित मामलों को जल्द पूरा करने के निर्देश

    Also Read : हजारीबाग SP सहित चार की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, फैसला 20 मई को

    Also Read : झारखंड कैबिनेट में 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर, नयी शराब नीति को मंजूरी

    Azad Sarkar took responsibility for the firing in Latehar see what he said in the press release... प्रेस रिलीज जारी कर क्या बोला... देखें लातेहार लातेहार में फायरिंग की आजाद सिरकार ने ली जिम्मेदारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगृह रक्षा वाहिनी की बैठक में लंबित मामलों को जल्द पूरा करने के निर्देश
    Next Article 16 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.