पुंछ: पाकिस्तान की ओर से हुए गोलाबारी में प्रभावित लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन ने राहत राशि देने का फैसला किया है। इस हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को 6-6 लाख रुपये दिए जाएंगे। गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की मदद मिलेगी। मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 20-20 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। यह राहत राशि जिला रेडक्रॉस सोसायटी के फंड से दी जाएगी।
DC विकास कुंडल ने कहा कि पीड़ितों को समय पर सहायता देने के लिए तय नियमों के अनुसार मदद दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन जनकल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित लोगों को आगे भी हर जरूरी मदद दी जाती रहेगी। जिला प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
— Deputy Commissioner Poonch (@PoonchDm) May 8, 2025

Also Read : अब अपने वजूद के लिए जूझ रहा पाकिस्तान : CM योगी
Also Read : भारत-पाक तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला, IPL 2025 स्थगित

