Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जातिगत जनगणना तो महज शुरुआत है, पिक्चर अभी बाकी है : तेजस्वी यादव
    ट्रेंडिंग

    जातिगत जनगणना तो महज शुरुआत है, पिक्चर अभी बाकी है : तेजस्वी यादव

    Team JoharBy Team JoharMay 2, 2025Updated:May 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेजस्वी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : जातीय जनगणना को लेकर सियासत गरमा गई है. केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना के ऐलान के बाद अब विपक्षी दलों ने इसे अपनी जीत करार देते हुए नए राजनीतिक दांव चलने शुरू कर दिए हैं. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज यानी शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच X (पूर्व ट्विटर) पर आरक्षण को लेकर अपना ‘मास्टरप्लान’ सार्वजनिक किया और भारतीय जनता पार्टी (BJP) व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला बोला.

    जातिगत जनगणना तो शुरुआत है, पिक्चर अभी बाक़ी है:-

    • पिछड़ों/अति पिछड़ों के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र
    • निजी क्षेत्र में आरक्षण
    • ठेकेदारी में आरक्षण
    • न्यायपालिका में आरक्षण
    • मंडल कमीशन की शेष सिफारिशों को लागू करेंगे
    • आबादी के अनुपात में आरक्षण देंगे
    • बिहार के… pic.twitter.com/fGOacT8pK2

    — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 2, 2025

    तेजस्वी ने कहा, “जातिगत जनगणना तो महज़ शुरुआत है, पिक्चर अभी बाकी है.” उन्होंने अपने पोस्ट में स्पष्ट किया कि यदि उनकी सरकार बनी, तो पिछड़ों, अति पिछड़ों, दलितों और वंचित वर्गों के लिए कई बड़े निर्णय लिए जाएंगे, जिनमें निजी क्षेत्र और न्यायपालिका में आरक्षण से लेकर ठेकेदारी और निर्वाचन क्षेत्रों में आरक्षण तक का प्रावधान शामिल है.

    तेजस्वी का आरक्षण मास्टरप्लान :

    • पिछड़ों/अति पिछड़ों के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र
    • निजी क्षेत्र में आरक्षण की व्यवस्था.
    • ठेकेदारी में वंचित समाज के लिए आरक्षण
    • न्यायपालिका में आरक्षण का प्रावधान.
    • मंडल कमीशन की शेष सिफारिशों को लागू करना.
    • जातीय जनगणना की रिपोर्ट के आधार पर आबादी के अनुपात में आरक्षण.
    • बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज.

    तेजस्वी ने आरोप लगाया कि “संकीर्ण और समता विरोधी मानसिकता” वाले संघ और भाजपा के लोग पहले तो उनके एजेंडे को गालियाँ देंगे, लेकिन बाद में इसी को अपना ‘मास्टरस्ट्रोक’ बताकर पेश करेंगे. उन्होंने कटाक्ष किया, “कितने खोखले लोग हैं ये!”

    चुनावी रणनीति या समाजवादी एजेंडा?

    तेजस्वी यादव का यह बयान ऐसे समय आया है जब बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट शुरू हो गई है. केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना के ऐलान को विपक्ष पहले ही नीतीश कुमार और समाजवादियों की जीत बता चुका है. कांग्रेस नेता राशिद अल्वी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस घोषणा की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं.

    Also Read : वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास का आज होगा अंतिम संस्कार

    Bihar Politics Bjp caste census census politics central government Leader of Opposition masterplan Opposition Politics reservation Rjd RSS social justice Tejashwi Yadav X Platform X प्लेटफॉर्म आरक्षण केंद्र सरकार जनगणना राजनीति जातीय जनगणना तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष बिहार राजनीति भाजपा मास्टरप्लान राजद विपक्ष सामाजिक न्याय सियासत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास का आज होगा अंतिम संस्कार
    Next Article भारतीय और अमेरिकी टीम के बीच शतरंज महा-मुकाबला 4 अक्टूबर को

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.