Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»भारतीय और अमेरिकी टीम के बीच शतरंज महा-मुकाबला 4 अक्टूबर को
    खेल-सिनेमा

    भारतीय और अमेरिकी टीम के बीच शतरंज महा-मुकाबला 4 अक्टूबर को

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भारतीय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : शतरंज प्रेमियों के लिए एक रोमांचक खबर सामने आई है। हाल ही में विश्व चैम्पियन बने ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश के नेतृत्व में भारतीय टीम 4 अक्टूबर को अमेरिका में जीएम हिकारू नाकामुरा की अगुवाई वाली अमेरिकी टीम से भिड़ेगी। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला ‘चेकमैट: यूएसए वर्सेस भारत’ नाम से अमेरिका के एरिंगटन स्थित ईस्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

    इस पांच-बोर्ड मुकाबले में शतरंज की दुनिया के बड़े सितारे, उभरते हुए खिलाड़ी, महिला प्रतिभाएं और लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर्स आमने-सामने होंगे।

    दिग्गजों की टक्कर: गुकेश बनाम नाकामुरा, एरिगैसी बनाम कारुआना

    भारत की ओर से शीर्ष बोर्ड पर डी. गुकेश उतरेंगे, जिनका सामना अमेरिका के दिग्गज ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा से होगा। दूसरे बोर्ड पर भारत के जीएम अर्जुन एरिगैसी और अमेरिका के जीएम फेबियानो कारुआना के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

    गौथमचेस बनाम सागर शाह: कंटेंट क्रिएटर्स की दिलचस्प भिड़ंत

    तीसरे बोर्ड पर शतरंज के दो चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स आमने-सामने होंगे। अमेरिका की ओर से आईएम लेवी रोज़मैन (गौथमचेस) जबकि भारत की ओर से आईएम सागर शाह (चेसबेस इंडिया के संस्थापक) मुकाबले में उतरेंगे। यह भिड़ंत दर्शकों के बीच खासा रोमांच भरने वाली होगी।

    महिला प्रतिभाओं की भिड़ंत: करिसा यिप बनाम दिव्या देशमुख

    महिला बोर्ड पर अमेरिका की सबसे होनहार युवा खिलाड़ी करिसा यिप और भारत की अंडर-21 में विश्व की सर्वोच्च रेटेड महिला खिलाड़ी दिव्या देशमुख आमने-सामने होंगी।

    जूनियर स्टार्स का मुकाबला: तनितोलुवा बनाम एथन वाज़

    पांचवें बोर्ड पर जूनियर खिलाड़ियों में अमेरिका के तनितोलुवा अडेवुमी और भारत के एथन वाज़ के बीच भिड़ंत होगी।

    क्या हैं मुकाबले के नियम?

    • मुकाबला 5 राउंड में खेला जाएगा, हर बार एक बोर्ड पर एक गेम sequentially होगा।
    • हर गेम में समय नियंत्रण होगा:
    • रेगुलर गेम: 10 मिनट प्रति खिलाड़ी
    • अगर ड्रॉ हुआ तो ओवरटाइम गेम: 5 मिनट प्रति खिलाड़ी
    • फिर भी ड्रॉ तो शूटआउट गेम: 1 मिनट प्रति खिलाड़ी
    • तब भी नतीजा नहीं निकला तो 1-1 मिनट के गेम चलते रहेंगे जब तक विजेता ना मिल जाए

    अमेरिका को घरेलू लाभ के तहत सभी बोर्ड्स पर सफेद मोहरों से खेलने का मौका मिलेगा। मैच का दूसरा चरण भारत में आयोजित होने की संभावना है।

    Also Read : वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास का आज होगा अंतिम संस्कार

    " will be played at the Esports Stadium in Arlington Checkmate USA vs India Chess India Chess USA GM D Gukesh GM Hikaru Nakamura Grandmaster D. Gukesh titled "Checkmate: USA vs India usa will face off against the American team led by GM Hikaru Nakamura on October 4 in the United States. This high-voltage match अमेरिका बनाम भारत ईस्पोर्ट्स स्टेडियम एरिंगटन ग्रैंडमास्टर चेकमैट डी. गुकेश भारतीय शतरंज टीम विश्व चैम्पियन शतरंज शतरंज मुकाबला हाई वोल्टेज मैच हिकारू नाकामुरा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजातिगत जनगणना तो महज शुरुआत है, पिक्चर अभी बाकी है : तेजस्वी यादव
    Next Article धनबाद में अवैध कोयला खनन बेधड़क जारी, BCCL को जंगल में मिली कई खदानें

    Related Posts

    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.