Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2025 : मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, वानखेड़े में आज होगी जबरदस्त भिड़ंत
    खेल-सिनेमा

    IPL 2025 : मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, वानखेड़े में आज होगी जबरदस्त भिड़ंत

    Team JoharBy Team JoharApril 17, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुंबई
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : IPL 2025 के 33वें मुकाबले में आज क्रिकेट प्रेमियों को एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा. जब मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मुकाबले जीतकर इस मैच में कदम रखा है, ऐसे में आज की भिड़ंत काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.

    दोनों टीमों की स्थिति बराबरी पर

    IPL 2025 के 18वें सीजन में अब तक मुंबई और हैदराबाद ने 8-8 मैच खेले हैं, जिनमें से दोनों टीमों ने 6-6 में जीत हासिल की है और 2-2 में हार का सामना किया है. यानी अंक तालिका में दोनों टीमें लगभग बराबरी पर हैं, और यह मुकाबला प्लेऑफ की दिशा में बेहद अहम साबित हो सकता है.

    हैदराबाद की सलामी जोड़ी है लय में

    सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पिछले मुकाबले में सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था. पंजाब किंग्स के खिलाफ ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने 171 रन की साझेदारी कर टीम की जीत की नींव रखी थी. खासकर अभिषेक शर्मा की 55 गेंदों में खेली गई 141 रनों की तूफानी पारी ने सभी को चौंका दिया था. इस फॉर्म को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि कप्तान पैट कमिंस विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं करेंगे.

    मुंबई इंडियंस की टीम बैलेंस में, रोहित की फॉर्म पर सवाल

    मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछला मैच जीतकर आत्मविश्वास हासिल किया है. टीम की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में संतुलन दिखा. हालांकि, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. रोहित ने सीजन में अब तक एक भी बड़ी पारी नहीं खेली है और लगातार छोटे स्कोर पर आउट हो रहे हैं.

    पिच रिपोर्ट – बल्लेबाजों को मिलेगा साथ

    वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड बड़े स्कोर की संभावना को बढ़ाती है. हालांकि शुरुआती ओवर्स में तेज गेंदबाजों को और बीच के ओवर्स में स्पिनर्स को मदद मिलती है. अब तक इस मैदान पर खेले गए 118 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को ज्यादा सफलता मिली है (63 बार जीत). पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन रहा है.

    संभावित प्लेइंग XI

    मुंबई इंडियंस : हार्दिक पांड्या (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.

    सनराइजर्स हैदराबाद : पैट कमिंस (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, ट्रेविस हेड, मोहम्मद शमी, नीतीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा.

    क्या कहता है आंकड़ों का खेल?

    वानखेड़े में पिछले कुछ मुकाबलों में स्कोरिंग पैटर्न में अंतर देखने को मिला है – एक तरफ लो-स्कोरिंग मैच हुए हैं, तो वहीं हाई-स्कोरिंग मुकाबले भी. ऐसे में टॉस की भूमिका अहम हो सकती है. दोनों ही कप्तान चाहेंगे कि पहले गेंदबाजी करें और लक्ष्य का पीछा करें.

    Also Read : आज झारखंड में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी, जानें अगले दो दिनों का मौसम अपडेट

    Abhishek Sharma Deepak Chahar Hardik Pandya (captain) Heinrich Klaasen (wicketkeeper) IPL IPL 2025 Ishan Kishan Jaspreet Bumrah mi MI vs SRH Mumbai Indians Naman Dheer Pat Cummins (captain) Rohit Sharma Ryan Rickelton (wicketkeeper) SRH Sunrisers Hyderabad Suryakumar Yadav Tilak Verma अभिषेक शर्मा ईशान किशन जसप्रीत बुमराह तिलक वर्मा दीपक चाहर नमन धीर पैट कमिंस (कप्तान) मुंबई इंडियंस रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर) रोहित शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद सूर्यकुमार यादव हार्दिक पांड्या (कप्तान) हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर)
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज झारखंड में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी, जानें अगले दो दिनों का मौसम अपडेट
    Next Article नीतीश सरकार ने अब इस NH के चौड़ीकरण के लिए दी 70 करोड़ की सौगात

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.