Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 6:17 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»आज झारखंड में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी, जानें अगले दो दिनों का मौसम अपडेट
    झारखंड

    आज झारखंड में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी, जानें अगले दो दिनों का मौसम अपडेट

    Team JoharBy Team JoharApril 17, 2025Updated:April 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते झारखंड समेत देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है. राज्य के कई जिलों में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम खुशनुमा हो गया है.

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने झारखंड में 19 अप्रैल तक के लिए अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है. राजधानी रांची सहित कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान का खतरा बना हुआ है.

    रांची में बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जबकि कुछ इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की तेज हवाएं चल सकती हैं. वज्रपात को लेकर भी विशेष चेतावनी जारी की गई है.

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस साल झारखंड में मानसून के दौरान सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है. अनुमान है कि राज्य में जून से सितंबर तक 96 से 104 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है. देशभर में औसतन 105 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जताई गई है. यह बारिश किसानों और जल संसाधनों के लिए राहत भरी साबित हो सकती है, हालांकि बिहार, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों में सामान्य से कम बारिश की आशंका है, जिससे वहां की कृषि और जल प्रबंधन प्रभावित हो सकता है.

    मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें. तेज हवाओं और वज्रपात से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम से जुड़ी ताज़ा जानकारियों के लिए विभाग की ओर से जारी अलर्ट पर नजर बनाए रखें.

    Also Read : 17 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Bay of Bengal continuous rain Cyclonic Circulation Indian weather jharkhand Jharkhand weather Jharkhand weather update low pressure pleasant weather rainfall Ranchi Weather Update temperature drop weather change weather news weather system Western Disturbance खुशनुमा मौसम झारखंड झारखंड मौसम झारखंड मौसम अपडेट झारखंड मौसम की खबर तापमान में गिरावट निम्न दबाव पश्चिमी विक्षोभ बंगाल की खाड़ी बारिश भारतीय मौसम मौसम परिवर्तन मौसम प्रणाली मौसम समाचार रांची मौसम अपडेट लगातार बारिश साइक्लोनिक सर्कुलेशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article17 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article IPL 2025 : मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, वानखेड़े में आज होगी जबरदस्त भिड़ंत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026
    चाईबासा

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026
    Latest Posts

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026

    रांची में सीएनजी ऑटो का प्रस्तावित बंद स्थगित, परीक्षा को लेकर फैसला

    April 18, 2026

    चाईबासा में दोहरी ह’त्या से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.