Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»संविधान खत्म हुआ तो देश भी टूट जाएगा : तेजस्वी यादव
    ट्रेंडिंग

    संविधान खत्म हुआ तो देश भी टूट जाएगा : तेजस्वी यादव

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेजस्वी
    राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Vaishali/Raghopur : राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज यानी सोमवार को राघोपुर प्रखंड के रामपुर श्यामचंद पंचायत पहुंचे. जहां उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. समारोह के बाद तेजस्वी यादव ने सतुआनी के मौके पर स्थानीय ग्रामीण लग्न देव दास के घर पहुंचकर सत्तू खाया और लोगों से आत्मीय संवाद किया.

    तेजस्वी

    तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “बाबा साहब अंबेडकर का देश के संविधान और समाज के निर्माण में योगदान अतुलनीय है. हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि संविधान की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहेंगे. संविधान खत्म हुआ तो देश भी टूट जाएगा.” उन्होंने कहा कि राजद ने यह तय किया है कि बिहार के हर पंचायत में अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी.

    राजद नेता ने दलित और पिछड़े वर्गों को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “बाबा साहब ने आरक्षण के माध्यम से दलितों को मुख्यधारा में लाया. लालू जी की सरकार ने पिछड़ों को पहचान दी और मंडल कमीशन को लागू किया. लेकिन भाजपा सरकार आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर रही है.” तेजस्वी ने CM नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने जनादेश का अपमान किया और भाजपा से हाथ मिला लिया. “हमने पांच लाख नौकरियां दीं और तीन लाख की प्रक्रिया चालू की. भाजपा आई तो सरकार बदल दी गई.”

    गरीबों को लेकर राजद का वादा

    तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर उन्हें फिर से मौका मिलता है तो गरीबों के लिए कई योजनाएं लागू की जाएंगी :

    • दलितों को जमीन, मकान और रोजगार के लिए आर्थिक सहायता
    • महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता
    • विधवा एवं वृद्धा पेंशन ₹1500 प्रतिमाह
    • ₹500 में गैस सिलेंडर
    • 200 यूनिट मुफ्त बिजली

    उन्होंने कहा, “राजद गरीबों की पार्टी है, जबकि भाजपा अमीरों की पार्टी है. वे नहीं चाहते कि गरीब पढ़े, नौकरी करे या सम्मान से जिए.” कार्यक्रम के अंत में तेजस्वी यादव ने संविधान, सामाजिक न्याय और आरक्षण की रक्षा के लिए लोगों से एकजुट होने की अपील की.

    Also Read : जेपी सेतु पर दरार से हड़कंप, लोकार्पण के दो दिन बाद ही आई दरारें

    Babasaheb Bhimrao Ambedkar Jayanti Bihar Politics Dalit Empowerment Lagan Dev Das Leader of Opposition local villagers Raghopur Rampur Shyamchand Panchayat Rjd rural development Sattu Satuani Social Interaction Tejashwi Yadav ग्रामीण विकास तेजस्वी यादव दलित सशक्तिकरण नेता प्रतिपक्ष बाबा साहब बिहार राजनीति भीमराव अंबेडकर जयंती राघोपुर राजद रामपुर श्यामचंद पंचायत लग्न देव दास सतुआनी सत्तू सामाजिक संवाद स्थानीय ग्रामीण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेपी सेतु पर दरार से हड़कंप, लोकार्पण के दो दिन बाद ही आई दरारें
    Next Article मई तक तैयार होगा नया स्टेशन भवन, एजीएम ने किया निरीक्षण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.