Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मई तक तैयार होगा नया स्टेशन भवन, एजीएम ने किया निरीक्षण
    ट्रेंडिंग

    मई तक तैयार होगा नया स्टेशन भवन, एजीएम ने किया निरीक्षण

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    निरीक्षण
    निरीक्षण करते एजीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sarhasa : पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक (एजीएम) अमरेंद्र कुमार सोमवार को सहरसा जंक्शन के निरीक्षण पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नए स्टेशन भवन के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि यह कार्य मई माह तक पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद स्टेशन भवन के उद्घाटन की तिथि निर्धारित की जाएगी.

    एजीएम ने बताया कि नया स्टेशन भवन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा. निर्माणाधीन भवन में वेटिंग रूम, टिकट काउंटर, स्वच्छ शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर जैसी कई आधुनिक सुविधाएं शामिल की जा रही हैं. साथ ही यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 12 फीट चौड़ा नया फुटओवर ब्रिज भी बनाया जा रहा है, जिसका कार्य प्रगति पर है और इसके पूरा होने में कुछ और समय लगेगा.

    निरीक्षण के दौरान श्री कुमार ने कोचिंग कॉम्प्लेक्स का भी मुआयना किया और स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की. उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसर व आसपास की अतिक्रमित रेलवे जमीन को खाली कराया जा चुका है और शेष भूमि को भी जल्द अतिक्रमण मुक्त कर दिया जाएगा. यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए प्रवेश और निकास द्वार को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया गया है.

    निरीक्षण के बाद एजीएम सहरसा से मधेपुरा के लिए रवाना हुए, जहां से वे सोनपुर जाएंगे. बता दें कि अमृत भारत योजना के तहत सहरसा जंक्शन का कायाकल्प अंतिम चरण में है. मिली जानकारी के अनुसार सहरसा से ‘अमृत भारत ट्रेन’ चलाने की योजना पर भी कार्य चल रहा है, और इसके लिए कई रूटों पर ट्रायल किए जा चुके हैं. हालांकि, ट्रेन किस रूट पर चलेगी, इस पर अभी स्पष्टता नहीं है. भविष्य में सहरसा से वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की भी योजना है.

    Also Read : संविधान खत्म हुआ तो देश भी टूट जाएगा : तेजस्वी यादव

    Additional General Manager Amarendra Kumar Amrit Bharat scheme Bihar news Construction work East Central Railway inauguration Inspection May deadline new station building Progress Railway Development railway infrastructure Saharsa Junction station update अपर महाप्रबंधक अमरेंद्र कुमार अमृत भारत योजना उद्घाटन नया स्टेशन भवन निरीक्षण निर्माण कार्य पूर्व मध्य रेलवे प्रगति बिहार न्यूज मई माह रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर रेलवे विकास सहरसा जंक्शन स्टेशन अपडेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंविधान खत्म हुआ तो देश भी टूट जाएगा : तेजस्वी यादव
    Next Article बेटी होने पर पति ने पत्नी पर स्क्रू ड्राइवर से किया हमला, दर्ज हुआ केस…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    Latest Posts

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026

    भारत अब लोकतंत्र नहीं, एक चुनी हुई निरंकुश व्यवस्था है : अरुण शौरी

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.