Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बेटी होने पर पति ने पत्नी पर स्क्रू ड्राइवर से किया हमला, दर्ज हुआ केस…
    क्राइम

    बेटी होने पर पति ने पत्नी पर स्क्रू ड्राइवर से किया हमला, दर्ज हुआ केस…

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: उत्तराखंड के काशीपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने सिर्फ इसलिए स्क्रू ड्राइवर से हमला कर दिया क्योंकि उसने बेटी को जन्म दिया. पीड़िता की पहचान हरजिंदर कौर के रूप में हुई है. घटना के बाद पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों के अनुसार, हरजिंदर कौर की ससुरालवालों ने पहले ही उससे दहेज के तौर पर 5 लाख रुपये नकद और सोने की मांग की थी. जब महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया, तो ससुरालवालों ने उसे पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. महिला की मां ने आरोप लगाया कि बेटी के ससुराल वाले चाहते थे कि उसका बेटा हो, ताकि वे दहेज की मांग पूरी कर सकें.

    पीड़िता के परिजनों द्वारा उपलब्ध कराए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला जमीन पर गिरी हुई है और उसका पति उसके बाल पकड़कर उसे पीट रहा है. कमरे में अफरातफरी मची हुई है, कुछ लोग उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आरोपी हाथ में स्क्रू ड्राइवर लिए हुए है और सभी को धमका रहा है. महिला के कपड़ों पर खून के धब्बे साफ नजर आ रहे हैं, और वह बार-बार उसे रोकने की गुहार लगा रही है.

    खोपड़ी और दाहिने कान में हैं गंभीर चोट

    हरजिंदर कौर को गर्दन, खोपड़ी और दाहिने कान में गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी को फोन कर बुलाया गया था और कहा गया था कि वह अपने सामान लेने आ जाए, जिसके बाद उस पर हमला किया गया.

    आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस

    पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष उसे और उसकी नवजात बेटी को मारना चाहता था, ताकि तलाक के बाद उन्हें कोई खर्चा न देना पड़े. महिला के मुताबिक, उसका पति और ससुरालवाले पहले से ही उसे प्रताड़ित करते थे और अब बच्ची होने के बाद उन्होंने उस पर जानलेवा हमला कर दिया. काशीपुर पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमई तक तैयार होगा नया स्टेशन भवन, एजीएम ने किया निरीक्षण
    Next Article DGP पहुंचे चाईबासा, जवानों की कर गये हौसला अफजाई

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026
    क्राइम

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.