Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Apr, 2026 ♦ 6:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार न्यूज़: अपने छत पर चालू करे खेती,सरकार देगी सब्सिडी
    बिहार

    बिहार न्यूज़: अपने छत पर चालू करे खेती,सरकार देगी सब्सिडी

    Team JoharBy Team JoharDecember 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव न्यूज़ डेस्क: प्रदेश के चार शहर में कम कीमत में पौधों समेत गमलों की आपूर्ति कर कृषि विभाग अपार्टमेंट की छत और निजी घरों की छत पर फल-फूल एवं सब्जियों की खेती के लिए लोगों को प्रेरित करेगा। कृषि मंत्री मंगल पांडेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

    मीठापुर स्थित कृषि भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मंत्री ने चालू वित्तीय वर्ष में राज्य में चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

    पहले चरण में इन जिले के लोगों को मिलेगा लाभ

    पहले चरण में योजना का लाभ राजधानी के पटना सदर, दानापुर, फुलवारी एवं खगौल तथा भागलपुर, गया एवं मुजफ्फरपुर जिले के शहरी क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।

    कौन ले सकता है योजना का लाभ

    इस योजना में ऐसे व्यक्ति जिनके पास अपना घर हो अथवा अपार्टमेंट में फ्लैट हो या फिर जिसके छत पर 300 वर्ग फीट जगह हो लाभ उठा सकते हैं।

    वहीं, स्वयं का मकान होने की स्थिति में छत पर 300 वर्ग फीट खाली स्थल जो किसी भी हस्तक्षेप से स्वतंत्र हो तथा अपार्टमेंट की स्थिती में अपार्टमेंट की पंजीकृत सोसाईटी से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है।

    योजना में प्रति इकाई 300 वर्ग फीट का इकाई लागत 48 हजार 574 एवं अनुदान 75 प्रतिशत अर्थात 36430.50 तथा शेष 12143.50 रुपये लाभार्थी द्वारा देय होगा।

    इन योजनाओं की भी हुई समीक्षा

    कृषि मंत्री ने समीक्षा बैठक में नलकूप योजना, बीज मसाले एवं सहजन योजना, राज्य योजना अंतर्गत सब्जी विकास योजना तथा प्याज भंडारण संरचना औऱ मखाना भंडार गृह निर्माण सहित कई योजनाओं की भी समीक्षा की।

    जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम, हाल ही में शुरू की गई ड्रोन दीदी योजना, वर्षा आधारित कृषि योजनाओं और पौधा संरक्षण एवं उपादान समेत बिहार राज्य जैविक मिशन अंतर्गत चल रही योजनाओं के प्रगति की भी जानकारी ली।

    कृषि मंत्री ने पदाधिकारियों से चालू वित्तीय वर्ष में चलाई जा रही बागवानी विकास कार्यक्रमों के प्रगति की अद्यतन जानकारी ली। कृषि विभाग द्वारा राज्य में चल रही उद्ययानिक फसलों की व्यवसायिक खेती को बढावा देने से संबंधित योजना में राज्य योजना अंतर्गत मखाना विकास योजना, मधुमक्खी पालन एवं मधु उत्पादन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री बागवानी मिशन अंतर्गत आम विकास योजना समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की।

    उन्होंने कहा कि राज्य के हर किसानों तक कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पहुंचाना हमारा लक्ष्य है, ताकि हकिसान खुशहाल और समृद्ध बन सके।

    उन्होंने राज्य स्कीम मद से छत पर बागवानी अंतर्गत गमलों एवं फार्मिंग बेड योजना पर विशेष जोर देते हुए कहा कि शहरी क्षेत्रों में घर के छत पर फल, फूल एवं सब्जी की उपज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही इस योजना की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाई जाए।

     

     

    Bihar bihar government Bihar news News News Update terrace garden
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमशरूम खाने के हैं शौकीन तो अभी ही संभल जाइये, हो सकते हैं ये नुकसान… 
    Next Article मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज की दुर्दशा पर वित्त मंत्री सख्त, 7 दिनों में सुधार के दिए कड़े निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    थाना परिसर के मंदिर में चोरी, घंटा-त्रिशूल और नकदी लेकर फरार हुए चोर

    April 30, 2026
    कोर्ट की खबरें

    मुखबिर हत्याकांड में पूर्व MLA पौलूस सुरीन और नक्सली जेठा कच्छप की अपील पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

    April 27, 2026
    बिहार

    बिहार में वक्फ भूमि की अवैध जमाबंदी रद्द करने की मांग तेज, CM सम्राट चौधरी को भेजा गया पत्र

    April 27, 2026
    Latest Posts

    झामुमो के जमशेदपुर और गुमला जिला समितियों का गठन, संगठन विस्तार का निर्देश

    April 30, 2026

    रांची एयरपोर्ट रोड पर अब नहीं लगेगी गाड़ियां, हिनू चौक से हेथु चौक तक No Parking Zone घोषित

    April 30, 2026

    पलामू में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त: तकनीकी विभाग के साथ की समीक्षा बैठक, समय पर काम पूरा न होने पर दी चेतावनी

    April 30, 2026

    पलामू में अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, DC बोले- कानून से बाहर एक कदम भी नहीं

    April 30, 2026

    अब बिजनेस गुरु बनेगा IIM कोलकाता: झारखंड की 50 हजार महिलाओं को मिलेगी ट्रेनिंग

    April 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.