Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज की दुर्दशा पर वित्त मंत्री सख्त, 7 दिनों में सुधार के दिए कड़े निर्देश
    झारखंड

    मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज की दुर्दशा पर वित्त मंत्री सख्त, 7 दिनों में सुधार के दिए कड़े निर्देश

    Team JoharBy Team JoharDecember 28, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू: मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) की स्थिति को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सख्त रुख अपनाया है. शनिवार को मंत्री ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और अस्पताल में फैली गंदगी और अनियमितताओं पर गहरी नाराजगी जाहिर की. निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्था सात दिनों के भीतर सुधारने का निर्देश दिया. मंत्री ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पाया कि अस्पताल में सफाई का अभाव है. उन्होंने अधिकारियों से सफाई की जिम्मेदारी संभालने वाली नोडल एजेंसी की जानकारी मांगी और तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया. मंत्री ने डॉक्टरों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे ड्यूटी के दौरान यूनिफॉर्म पहनें और नेमप्लेट लगाएं, ताकि मरीजों को सुविधा हो.

    निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि एमएमसीएच में आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है. इस पर मंत्री ने तुरंत योजना के तहत इलाज शुरू करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यह सरकारी योजना गरीबों और जरूरतमंदों के लिए है, और इसे लागू करना अत्यंत जरूरी है. मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अधिकारियों से कहा कि एमएमसीएच का नया भवन 31 दिसंबर 2025 तक बनकर तैयार हो जाना चाहिए. साथ ही, अप्रैल 2024 से नए भवन में ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं को शुरू करने का निर्देश दिया. मंत्री ने कहा कि एक हफ्ते बाद वे दोबारा अस्पताल का निरीक्षण करेंगे और अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

    अनियमितता अस्पताल निरीक्षण अस्पताल सुधार आयुष्मान भारत योजना इमरजेंसी सेवाएं एमएमसीएच ओपीडी सेवाएं गंदगी झारखंड नया भवन पलामू मरीजों का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सफाई अभियान सरकारी अस्पताल स्वास्थ्य सेवाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार न्यूज़: अपने छत पर चालू करे खेती,सरकार देगी सब्सिडी
    Next Article धनबाद कोयला चोरी केस: सुप्रीम कोर्ट में 3 जनवरी को सुनवाई तय

    Related Posts

    क्राइम

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेडल विजेता सुनीता की लाचारी पर भड़के बाबूलाल, बोले – विज्ञापनों पर करोड़ों लुटा रही सरकार, खिलाड़ी को धकेला झाड़ू उठाने पर

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटाले में शामिल होने से पहले बुद्धेश्वर था जमीन दलाल, हेमंत चलाता था खुद की कंपनी, उस्मान था सॉफ्टवेयर इंजीनियर

    September 13, 2026
    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    Latest Posts

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026

    कर्नाटक : 90 से अधिक अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाओं की सप्लाई, फार्मेसी संचालक गिरफ्तार

    September 13, 2026

    मेडल विजेता सुनीता की लाचारी पर भड़के बाबूलाल, बोले – विज्ञापनों पर करोड़ों लुटा रही सरकार, खिलाड़ी को धकेला झाड़ू उठाने पर

    September 13, 2026

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.