Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»दुर्गा पूजा मेला देखने गए 6 बच्चों की फूड प्वाइजनिंग से हालत गंभीर, रेफर
    ट्रेंडिंग

    दुर्गा पूजा मेला देखने गए 6 बच्चों की फूड प्वाइजनिंग से हालत गंभीर, रेफर

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बांका : बिहार के बांका जिले से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है, जहां दुर्गा पूजा मेला देखने गए छह बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए हैं. उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए अस्पताल ले जाया गया है. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालात को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया है. मामला अमरपुर क्षेत्र के चौखट गांव का है. परिजनों की मदद से सभी बच्चों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया , जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया है.

    गंभीर हालत में सभी बच्चे किए गए रेफर

    बताया गया कि जहां फूड प्वाइजनिंग की वजह से बीमार हुए लोगों में राजेश मांझी का 12 वर्षीय पुत्र लड्डू कुमार, पांच वर्षीय पुत्री सपना कुमारी शामिल है. वहीं पिंटू मांझी का 12 वर्षीय पुत्र गोपाल कुमार, अजय मांझी की पांच वर्षीय पुत्री रबीना कुमारी, बारह वर्षीय पुत्री गंगिया कुमारी और उर्मिला देवी शामिल है. सभी का मायागंज भागलपुर में इलाज किया जा रहा है.

    क्या है मामला

    बताया जा रहा है कि बच्चे केन्दुआर गांव में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए थे जहां से लौटने पर घर में भोजन कर सभी सो गए. रात करीब 1 बजे सभी बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई. इसके बाद आनन-फानन में बच्चों को उपचार के लिए पास के प्राइवेट क्लिनिक ले जाया गया, जहां बच्चों की स्थिति ज्यादा बिगड़ गई. डॉक्टर ने बच्चों को बेहतर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल रेफर कर दिया है.

    क्या कहते हैं डॉक्टर

    इधर,  रेफरल अस्पताल में बच्चों का उपचार कर रहे डॉक्टर अपूर्व अमन सिंह ने बताया कि सभी बच्चों में फुड प्वाजनिंग की शिकायत थी. डॉक्टरो ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि शायद बच्चों ने मेले में बासी भोजन खा लिया होगा, जिससे कि बच्चों की तबियत बिगड़ गई. फिलहाल बच्चों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है.

    Also Read: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

    Ajay Manjhi Apoorv Aman Singh Banka Bihar Chaukhat village Children condition critical Diarrhea Doctor durga puja Fair First Aid food poisoning Gangiya Kumari Gopal Kumar Laddu Kumar Mayaganj Bhagalpur Pintu Manjhi private clinic Rabina Kumari Rajesh Manjhi referred Sapna Kumari stale food Urmila Devi vomiting अजय मांझी अपूर्व अमन सिंह उर्मिला  देवी उल्टी गंगिया कुमारी गोपाल कुमार चौखट गांव डॉक्टर दस्त दुर्गा पूजा पिंटू मांझी प्राइवेट क्लिनिक प्राथमिक उपचार फूड प्वाइजनिंग बच्चे बांका बासी भोजन बिहार मायागंज भागलपुर मेला रबीना कुमारी राजेश मांझी रेफर लड्डू कुमार सपना कुमारी हालत गंभीर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश में नक्सली गतिविधियां अब अंतिम चरण में- डॉ. मोहन यादव
    Next Article नेतरहाट विद्यालय पहुंचीं कल्पना सोरेन, बच्चों को बताया शिक्षा का महत्व

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.