Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»युवक ने विधानसभा के बाहर खुद को लगाई आग, हालत गंभीर
    देश

    युवक ने विधानसभा के बाहर खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

    Team JoharBy Team JoharOctober 7, 2024Updated:October 7, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. राजधानी लखनऊ में विधानसभा के बाहर एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया. युवक का नाम मुन्ना विश्वकर्मा बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, खुद को आग लगाने वाला युवक सहादतगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोप है कि पुलिस ने उसके मामले में कार्रवाई नहीं की जिससे आहत होकर उसने खुद को आग लगा ली.
    पुलिस पर गंभीर आरोप
    आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जानकारी के मुताबिक युवक का बंगाल टेंट हाउस के मालिक से पैसे के मामले को लेकर विवाद चल रहा था. दोनों के बीच विवाद को बढ़ता देख युवक ने मामले में शिकायत दर्ज कराई थी. आलमबाग थाने तहरीर देने के बाद कई बार थाने जाकर मामले में कार्रवाई की मांग की. आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. युवक का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने की जगह उसे मवैया चौकी पर ले जाकर कई बार पिटाई की. पैसों की तंगी के चलते युवक अपनी बच्ची की फीस नहीं दे पा रहा था. पुलिस कार्रवाई न होने के चलते युवक ने आज विधानसभा के बाहर आत्महत्या का प्रयास किया. फिलहाल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके साथ पुलिस भी मौजूद है.

    अस्पताल आत्मदाह आत्महत्या का प्रयास आलमबाग थाने कार्रवाई गंभीर आरोप पिटाई पुलिस पैसे का विवाद पैसों की तंगी बंगाल टेंट हाउस बच्ची की फीस मवैया चौकी युवक लखनऊ विधानसभा शिकायत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमैं खुद भरवाऊंगा ‘गोगो दीदी योजना’ का फॉर्म, सरकार दर्ज कराए मुकदमा : बाबूलाल मरांडी
    Next Article भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार हुसैनाबाद पहुंचे कमलेश सिंह, विकास के लिए लिया संकल्प

    Related Posts

    देश

    JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बेटी के PPF फंड का पैसा मेंटेनेंस में खर्च नहीं कर सकते पिता, दिल्ली हाईकोर्ट की दो टूक

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबर संसद सेः कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में 10,36,694 महिलाएं, जानिये पूरी स्थिति

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: देर रात DC-SSP की संयुक्त प्रेसवार्ता, पुलिस ने बरता संयम, 14 पुलिसकर्मी हुए घायल

    August 11, 2026

    जोहार लाइव एक्सपोज पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजली कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.