Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 May, 2026 ♦ 12:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार हुसैनाबाद पहुंचे कमलेश सिंह, विकास के लिए लिया संकल्प
    झारखंड

    भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार हुसैनाबाद पहुंचे कमलेश सिंह, विकास के लिए लिया संकल्प

    Team JoharBy Team JoharOctober 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू: भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार विधायक कमलेश कुमार सिंह ने हुसैनाबाद का दौरा किया, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे और फूल माला के साथ उनका अभिवादन किया. जपला छतरपुर सड़क पर जैसे ही विधायक का प्रवेश हुआ, सैकड़ों ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें आत्मीयता से स्वागत किया. जपला नहर मोड़ तक आधा दर्जन स्थानों पर ग्रामीणों ने उन्हें फूल माला पहनाकर अपने प्यार का इजहार किया. इस दौरान विधायक ने कहा, “मैं जनता और कार्यकर्ताओं के इस प्यार के लिए आभारी हूं. हुसैनाबाद के लोगों का अपनत्व मुझसे दूर नहीं होने देता.”

    विकास का संकल्प

    उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास ही उनकी राजनीति का सबसे बड़ा कारण है. क्षेत्र का तेजी से विकास व अपने धर्म व संस्कृति का संरक्षण डबल इंजन की सरकार में हो सके, इसके लिए उन्होंने भाजपा में जाने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि राह नई जरूर उन्होंने चुना है, मगर कमलेश का संकल्प वही है. उन्होंने कहा कि हमेशा हुसैनाबाद हरिहरगंज को विकास के मामले में आगे रखने का उनका इरादा रहा है, इसे आगे भी जारी रखने की कोशिश करेंगे. उन्होंने क्षेत्र के सभी समाज के लोगों से अपील की कि वह उनसे बेधड़क मिल सकते हैं. वह जात पात धर्म की राजनीति न कभी किए हैं, न करेंगे. वहीं विधायक कमलेश कुमार सिंह ने सोमवार को हुसैनाबाद की चार महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. सड़कों की स्थिति काफी खराब होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी. विभिन्न शिलान्यास कार्यक्रमों में विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र की एक एक सड़क का निर्माण कराने का काम किया है. इसके साथ ही जानता की हर एक समस्या के समाधान का ईमानदारी के साथ प्रयास किया. हो सकता है कुछ काम नहीं हो सके होंगे. मगर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ साथ गली-नाली, चबूतरा, विवाह मंडप आदि जनता की मांग पर पूरा करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि हरिहरगंज हुसैनाबाद की जनता उनके परिवार के सदस्य हैं. उनकी समस्या का समाधान करना मेरा दायित्व है. उन्होंने बताया कि जिन सड़कों का शिलान्यास किया गया उसमे जपला पथरा मुख्य पथ से लंगरकोर्ट गांव होते हुए पथरा पथ तक, जपला पथरा मुख्य पथ से गांवखाप तक, सोनबरसा बरवाडीह सबानों पथ व बाजारी बुधुआ से हरिजन टोला बुधुआ तक पथ निर्माण शामिल है. शिलान्यास कार्यक्रम मे विधायक का फूल माला गाजा बाजा के साथ स्वागत किया गया.

    कमलेश कुमार सिंह ग्रामीण पलामू भाजपा राजनीति विकास शिलान्यास समाज स्वागत हुसैनाबाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयुवक ने विधानसभा के बाहर खुद को लगाई आग, हालत गंभीर
    Next Article स्कूली बच्चों का अपहरण कर मोबाइल-पैसा छिनतई गिरोह का खुलासा, जमशेदपुर पुलिस ने 8 को पकड़ा

    Related Posts

    जामताड़ा

    जामताड़ा में बिरसा मुंडा प्रतिमा तोड़े जाने पर हंगामा, सीसीटीवी लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग

    May 9, 2026
    झारखंड

    एयरपोर्ट के पास अवैध बस्ती हटाने गई टीम पर हमला, दो होमगार्ड जवान घायल

    May 9, 2026
    झारखंड

    JPSC परीक्षा को लेकर राजधानी में सख्ती, 15 परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लागू

    May 9, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा में बिरसा मुंडा प्रतिमा तोड़े जाने पर हंगामा, सीसीटीवी लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग

    May 9, 2026

    एयरपोर्ट के पास अवैध बस्ती हटाने गई टीम पर हमला, दो होमगार्ड जवान घायल

    May 9, 2026

    JPSC परीक्षा को लेकर राजधानी में सख्ती, 15 परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लागू

    May 9, 2026

    डीएसपीएमयू में फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का हंगामा, प्रदर्शन जारी

    May 9, 2026

    लोहरदगा एसपी आवास के सामने तेज रफ्तार कार टकराई डिवाइडर से, एक की मौत व चार घायल

    May 9, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.