Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»JPSC परीक्षा को लेकर राजधानी में सख्ती, 15 परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लागू
    झारखंड

    JPSC परीक्षा को लेकर राजधानी में सख्ती, 15 परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लागू

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 9, 2026Updated:May 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JPSC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC), रांची द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के सुखद और कदाचार मुक्त संचालन के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। रांची जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह आदेश अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर रांची कुमार रजत द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत जारी किया गया है। यह निषेधाज्ञा 10 मई 2026 को सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगी।

    5 से अधिक लोगों के जुटने पर रोक

    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर के दायरे में 5 या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर पूरी तरह रोक रहेगी। किसी भी प्रकार की भीड़ या जमावड़ा कानून-व्यवस्था के लिए खतरा माना जाएगा। जिला प्रशासन ने बताया कि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। बावजूद इसके आशंका जताई गई है कि कुछ असामाजिक तत्व परीक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं।

    रांची के 15 केंद्रों पर लागू आदेश

    यह निषेधाज्ञा रांची के 15 प्रमुख परीक्षा केंद्रों पर लागू रहेगी, जिनमें डोरंडा कॉलेज (डोरंडा), सेंट कुलदीप हाई स्कूल (हरमू), अनीता गर्ल्स स्कूल (कांके), निर्मला कॉलेज (डोरंडा), आरटीसी हाई स्कूल (CBSE, बूटी), डीएवी नंदराज मॉडर्न स्कूल (लालपुर), छोटानागपुर राज प्लस 2 हाई स्कूल (रातू), फिरायालाल पब्लिक स्कूल (मेन रोड), बर्लिन पब्लिक स्कूल (कांके रोड), मारवाड़ी प्लस 2 हाई स्कूल (अपर बाजार), बेथेसदा महिला इंटरमीडिएट कॉलेज (GEL चर्च कंपाउंड), सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (कांके), प्रेमचंद हाई स्कूल (मेसरा), बीआईटी ट्रस्ट (गेतलातू) सहित अन्य केंद्र शामिल हैं। प्रशासन ने साफ कहा है कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अनदेखी पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी ताकि परीक्षा सुखद तरीके से संपन्न हो सके।

    Also Read : डीएसपीएमयू में फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का हंगामा, प्रदर्शन जारी
    BIT Mesra Breaking news District Administration Doranda College Education news exam center Exam Security government exam Harmu School Jharkhand news JPSC 2026 Kanke Police Deployment prohibitory order ranchi Section 163 BNSS
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीएसपीएमयू में फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का हंगामा, प्रदर्शन जारी
    Next Article एयरपोर्ट के पास अवैध बस्ती हटाने गई टीम पर हमला, दो होमगार्ड जवान घायल

    Related Posts

    झारखंड

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.