Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आइपीएस अनुराग गुप्ता ने कुछ दिनों से लगातार झूठी और मनगढ़ंत खबरें पर रखी अपनी बात
    झारखंड

    आइपीएस अनुराग गुप्ता ने कुछ दिनों से लगातार झूठी और मनगढ़ंत खबरें पर रखी अपनी बात

    Team JoharBy Team JoharMay 19, 2020Updated:May 19, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। आईपीएस अनुराग गुप्ता ने पिछले कई दिनों से लगातार झूठी और मनगढ़ंत खबरें पर अपनी बात रखी है। उनकी लिखी हुई कॉपी को आपके समक्ष रखता हूँ।
    उन्होंने कहा है की झूठी और मनगढ़ंत खबरें कुछ विशेष मीडिया कर्मियों द्वारा ही चलाई जा रही है। मेरे पर बिजली बोर्ड में आईजी विजिलेंस के पद पर रहते हुए मैंने गलत तरीके से विजिलेंस रिपोर्ट समर्पित की थी। उस समय भी इस गलत खबर का खंडन भी किया था। इसके बाद कुछ दिन पहले एक दूसरी खबर चलाई गई जिसके अंदर मुझे धनबाद में हुई गांजा तस्करी के एक मामले में फंसाने का प्रयास किया गया।
    मैं आप सब को बताना चाहूंगा कि इस प्रकरण में भुक्तभोगी महिला जिसके पति को कुछ पुलिसकर्मियों के द्वारा गलत केस में जेल भेजा गया था कि मैंने स्वयं मदद की थी। यह महिला मुझसे मिली थी और उसने बताया था कि उसके पति को निरसा थाना में झूठा फंसाया गया है और यह भी बताया था कि इस कांड में पश्चिम बंगाल पुलिस के कुछ अधिकारी मिले हुए हैं। मैंने तत्काल उसी समय धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक को फोन करके पूरी बात की जानकारी दी थी और उस महिला को एसएसपी धनबाद से मिलने के लिए बोला था। कुछ दिन के बाद उस महिला ने मुझे फिर कॉल किया और बताया कि उसके पति के खिलाफ गोड्डा जिला के महागामा थाना में एक और वारंट भी निकाल दिया गया है। तब मैंने तुरंत गोड्डा के एसपी को फोन करके पूरे प्रकरण की जानकारी दी थी। मुझे अच्छे से याद है कि गोड्डा एसपी ने बताया था कि उन्हें इस प्रकरण की जानकारी नहीं है। परंतु वह तुरंत जांच करके अवश्य कार्यवाही करेंगे और यदि किसी के द्वारा उक्त महिला के पति को बेवजह फंसाया गया है तो उसे कांड से निकाल देंगे। मेरे लिए यह प्रकरण वही खत्म हो गया और मैं इससे अधिक कुछ नहीं जानता हूं| परंतु कुछ दिन पूर्व कुछ मीडिया कर्मियों ने खबर लिखना शुरू किया कि उक्त महिला के पति को मेरे इशारा पर इस कांड में फंसाया गया था। मुझे जानकारी मिली है कि इस प्रकरण जांच की जा रही है। उम्मीद करता हूं कि जांच के बाद सभी तथ्य सामने आएंगे। इस कांड में मेरे साथ एक मनोज गुप्ता का भी नाम जोड़ा गया। मुझे इस कांड में मनोज गुप्ता के संबंध में या उनकी इस प्रकरण में संलिप्तता के संबंध में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। यदि वह इस कांड में संलिप्त है तो उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उस महिला का नाम और मोबाइल नंबर आज भी मेरे पास मेरे मोबाइल में सेव है।

    • बिना तथ्य और साक्ष्य के पैसा वसूली का चला रहे है खबर

    इसके बाद एक नया प्रकरण शुरू किया गया है। जिसमें धनबाद के व्यवसाय का टीवी इंटरव्यू करके मेरे पर पैसा वसूलने के गंभीर आरोप बिना किसी प्रकार के कोई तथ्य / प्रमाण के लगाए जा रहे हैं। अपने बयान में इस व्यवसाई ने मनोज गुप्ता को मेरा एजेंट बताया है। मैंने किसी मनोज गुप्ता को तभी भी इस प्रकार का कोई भी गलत काम करने को कभी नहीं कहा है। आरोप सरासर झूठा है। यदि मनोज गुप्ता या अन्य किसी व्यक्ति ने मेरा नाम लेकर कोई वसूली की है तो क्यों नहीं व्यवसाई उन पर उचित कार्रवाई करते हैं? मेरी इस व्यवसाई से कभी किसी प्रकार की कोई बातचीत/ मुलाकात कुछ भी नहीं है। मैं इस व्यवसाय को जानता तक नहीं हूं और ना कभी मिला हूं

    Jharkhand news Jharkhand police Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य में 20 मई से खुलेगी शराब की दुकान, ई पास के जरिये सुबह 7 से शाम 7 तक मिलेगी शराब
    Next Article झारखंड में लोगों को शराब की नहीं पानी की अधिक आवश्यकता : बाबूलाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.