Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Sep, 2025 ♦ 12:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»कोलकाता में रेप-मर्डर पर बोली राष्ट्रपति, बस अब बहुत हो गया
    ट्रेंडिंग

    कोलकाता में रेप-मर्डर पर बोली राष्ट्रपति, बस अब बहुत हो गया

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और बेरहमी से हत्या के मामले से देशभर में आक्रोश है. इस घटना पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख व्यक्त करते हुए चिंता जताई है. उन्होंने उन्होंने समाज से आत्म अवलोकन की अपील की है. राष्ट्रपति ने कहा है कि वह इस घटना से अत्यंत निराश और भयभीत हैं. उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए कहा, “बस अब बहुत हो गया.

    कोई भी सभ्य समाज अपनी बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचारों को सहन नहीं कर सकता. राष्ट्रपति ने समाज को ‘ईमानदार, पूर्वाग्रहरहित आत्मावलोकन’ की आवश्यकता की बात की. उन्होंने कहा कि समाज को खुद से कुछ कड़े सवाल पूछने चाहिए और यह समझना चाहिए कि कोई भी सभ्य समाज इस प्रकार के अत्याचारों की अनुमति नहीं दे सकता. 

    कोलकाता में हो रहा विरोध

     

    कोलकाता में चल रहे विरोध प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि जब छात्र, डॉक्टर और नागरिक सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं तब अपराधी अन्यत्र नए शिकार की तलाश में घात लगाए हुए हैं. यह स्थिति चिंताजनक है और इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है. राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि निंदनीय मानसिकता महिलाओं को कमतर इंसान के रूप में देखती है, जो कि समाज की एक गंभीर समस्या है.

     

    उन्होंने निर्भया केस के बाद हुए अनगिनत दुष्कर्मों को समाज द्वारा भुला दिए जाने को ‘घृणित भूलने की बीमारी’ करार दिया. राष्ट्रपति ने कहा कि भारत को अब अपनी ऐतिहासिक समस्याओं का सामना करना होगा और इस विकृति से व्यापक तरीके से निपटना होगा ताकि इसे प्रारंभ में ही रोका जा सके.

    अपराधी आत्म अवलोकन ऐतिहासिक समस्याएं कोलकाता घृणित भूलने की बीमारी चिंता छात्र डॉक्टर दुःख दुष्कर्म नागरिक निंदनीय मानसिकता निर्भया केस महिलाओं के खिलाफ अपराध राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रेप विकृति। विरोध प्रदर्शन सभ्य समाज समाज हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुपौल में पांच अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, दो दिन पहले ट्रक पर हुई थी फायरिंग
    Next Article पहले बैंक के बाहर करते थे रेकी फिर करते थे छिनतई, पांच अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिल्डर कृष्ण गोपालका से प्रिंस खान ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान मा’रने की मिली धमकी

    September 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    दस गुना प्रॉफिट का लालच देकर ठगे थे 23 लाख, झारखंड CID ने नागपुर से दबोचे दो साइबर अपराधी

    September 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग के CSP सेंटर और माइक्रो फाइनेंस लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    September 16, 2025
    Latest Posts

    बिल्डर कृष्ण गोपालका से प्रिंस खान ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान मा’रने की मिली धमकी

    September 17, 2025

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025

    सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय

    September 16, 2025

    दस गुना प्रॉफिट का लालच देकर ठगे थे 23 लाख, झारखंड CID ने नागपुर से दबोचे दो साइबर अपराधी

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.