Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पहले बैंक के बाहर करते थे रेकी फिर करते थे छिनतई, पांच अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
    जोहार ब्रेकिंग

    पहले बैंक के बाहर करते थे रेकी फिर करते थे छिनतई, पांच अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2024Updated:August 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: माण्डर थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया टांगरबसली शाखा के पास छिनतई मामले में पुलिस ने खुलासा कर लिया है. वहीं इस मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन अपराधियों के पास से तीन मोटर साईकिल, 12,800 रुपये नगद, बैंक पासबुक, हेलमेट और अन्य सामग्री बरामद की है.

    बता दें कि 20 अगस्त 2024 को स्टेट बैंक आफ इंडिया टांगरबसली के बाहर छिनतई की घटना हुई थी. मामला दर्ज किए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक खलारी के मार्गदर्शन में माण्डर थाना की टीम ने लगातार प्रयास किया. 27 अगस्त को सूचना मिली कि टांगरबसली बैंक के आसपास संदिग्ध व्यक्ति तीन मोटर साईकिलों पर घूम रहे हैं. इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया. गिरफ्तार अपराधियों में अउला आलोक राव, करण प्रधान, काली कबाड़ी,अउला धर्म राव और अउला तारो शामिल है. 

    7 महीने से रांची में कर रहे छिनतई

    अपराधियों ने बताया कि वे पिछले सात महीनों से रांची जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों माण्डर, डोरण्डा, नामकुम, चान्हो, नगड़ी, बेड़ो, बुण्डू, रातु, खलारी में बैंकों के पास रेकी करते थे. पैसे निकाल कर जा रहे लोगों से छिनतई करते थे. इनकी गतिविधियां सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं थीं.

    बल्कि ये लोग बिहार, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, और अन्य राज्यों में भी एक माह के लिए किराये पर मकान लेकर योजनाबद्ध तरीके से अपराध करते थे.

    अपराध नियंत्रण अपराधी आर्थिक अपराध उड़ीसा उत्तर प्रदेश किराये पर मकान खलारी गिरफ्तारी चान्हो छिनतई झारखंड टांगरबसली थाना प्रभारी नगड़ी नगद नामकुम पुलिस पुलिस अधीक्षक पुलिस उपाधीक्षक बिहार बुण्डू बेड़ो बैंक पासबुक माण्डर थाना मोटर साईकिल योजनाबद्ध अपराध रांची रांची पुलिस रातु। संदिग्ध व्यक्ति साइबर अपराध स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हेलमेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोलकाता में रेप-मर्डर पर बोली राष्ट्रपति, बस अब बहुत हो गया
    Next Article मुख्यमंत्री ने महिलाओं के खाते में भेजे 57 करोड़, 20 दिन में जुड़ेगी 48 लाख बहनें   

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.